
बच्चे की नागरिकता पर सवाल:
कुछ महीने पहले सानिया ने इस बात की जानकारी दी थी कि वह मां बनने वाली हैं।इसपर लोगों ने बच्चे की नागरिकता को लेकर सवाल किया था जिसका जवाब सानिया ने यह कहते हुए दिया था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के आपसी रिश्ते सुलझाने के लिए शोएब को अपना हमसफर नहीं चुना है। इसके बावजूद अक्सर इन दोनों के रिश्तों को भारत-पाक की अनवरत तल्खियों के विवाद में खींच लिया जाता है।, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

शोएब का जवाब:
दअरसल इस दंपत्ती के होने वाले बच्चे से जुड़े सवाल इस बार सानिया के पति पर दागा गया।पाकिस्तानी मीडिया के एक पत्रकार ने शोएब मलिक से पूछा कि आपके बच्चे को कौन से देश की राष्ट्रीयता मिलेगी।इस सावल पर शोएब ने बिना आपा खोए जबाव दिया।

पत्रकार को मिला जवाब:
शोएब ने मुस्कुराते हुए पत्रकार से कहा कि, 'अगर तुम मेरे बच्चे के असली चाचा होते तो इस तरह का सवाल ही नहीं पूछते।' खैर सानिया और शोएब को इस सवाल की आदत सी हो गई है। इससे पहले भी नागरिकता को लेकर कई बार सवाल किया जा चुका है।
|
साज सादिक ने ट्वीट किया:
शोएब मलिक से पूछे गए इस सवाल और इसके जवाब को पाकिस्तान के वरिष्ठ खेल संपादक साज सादिक ने ट्वीट किया है। साद सादिक के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए ज्यादातर लोगों ने शोएब मलिक के जवाब की तारीफ की।

पहली बार मां बनेंगी सानिया:
31 वर्षीय सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ 2010 में हैदराबाद में पाकिस्तानी रीति रिवाज के साथ निकाह किया था। निकाह के आठ साल बाद वे पहली बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले एक तस्वीर शेयर कर अपने गर्भवती होने की खबर दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
