शूटिंग विश्व कप: तीन और निशानेबाज निकले कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली: दो भारतीय निशानेबाज और एक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज कोरोना की चपेट में आए हैं। नई दिल्ली के डॉ कर्णी सिंह रेंज में खेले जा रहे विश्व कप राइफल में कोरोना दस्तक दे चुका है। कोविड पॉजिटिव एथलीटों को कमरे से अलग कर दिया गया है। हालांकि, उनके साथियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दोनों भारतीय निशानेबाज 10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी से हैं।
गाैर हो कि लंबे अरसे बाद आईएसएसएफ विश्व कप के जरिए भारत में किसी ओलिंपिक खेल के वैश्विक स्तर के टूर्नामेंट की वापसी हुई थी। अब कुल 4 निशानेबाज कोविड से संक्रमित पाए गए हैं। इन तीनों से पहले वीरवार को एक खिलाड़ी का टेस्ट पॉजिटिव आया था। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक सूत्र ने कहा, "दो भारतीय निशानेबाजों को कोविड-19 के लिए पाॅजिटिव पाया गया है। उनके रूममेट्स को अलगाव में रखा गया है। दोनों निशानेबाजों को 10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी में रखा गया है।
अब रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों टीमों के सदस्यों का दोबारा टेस्ट किया जाएगा। वहीं उनके रूममेट्स का भविष्य रिपोर्ट आने पर तय होगा। बता दें कि 29 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 मीटर एयर पिस्टल का फाइनल आज होना था, लेकिन अब कोरोना की चपेट में आए निशानेबाज शिरकत नहीं कर पाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
