Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कश्मीर पर अपने बयान को लेकर बुरे फंसे शाहिद अफरीदी

मोहाली। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गये हैं। मैच से पहले टॉस में कश्मीर को लेकर एक बयान दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह निशाने पर हैं।



शाहिद अफरीदी ने टॉस के वक्त कहा कि कश्मीर से काफी लोग हमें समर्थन देने आये हैं। यही नहीं अफरीदी ने कहा कि मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने कोलकाता के ईडेन गार्डेन मैदान पर हमारा समर्थन किया।

अफरीदी ने यह बयान रमीज राजा के उस सवाल के जवाब में दिया जिसमें उन्होंने पूछा, ऐसा लगता है भारत में आपको काफी समर्थन मिल रहा है।



इससे पहले भी अपने बयान को लेकर अफरीदी विवादों में घिर गये थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में मिलता है। अफरीदी के इस बयान के बाद उन्हें पाक में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की हार के बाद पाक के टी-20 विश्वकप में आगे का सफर काफी मुश्किल हो गया है। लगातार दो हार के बाद पाक टीम का इस टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय है। लीग मैच में पाक का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+