अफगानिस्तान ने टेस्ट में बना दिए कई रिकाॅर्ड्स, भारत 30 मैच बाद कर पाया था ऐसा
नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को एकमात्र टेस्ट में हराकर सबको चाैंका दिया है। अफगानिस्तान ने गेंदबाजी के दम पर राशिद खान की कप्तानी में बांग्लादेश को 224 रनों से धूल चटाई। यह बांग्लादेश की टेस्ट इतिहास में अभी तक दूसरी जीत रही है। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने कई रिकाॅर्ड्स अपने नाम कर लिए। साथ ही कप्तान राशिद भी सबको पीछे छोड़ते हुए नया विश्व रिकाॅर्ड अपने नाम कर गए।

भारत 30 साल बाद कर पाया था ऐसा
अफगानिस्तान का यह तीसरा टेस्ट था और यह उनकी दूसरी जीत है। इसी के साथ अफगानिस्तान की टीम शुरूआती 3 मैचों में 2 जीतने वाली आस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गई है। आस्ट्रेलिया ने भी अपने शुरूआती 3 मैचों में 2 मैच जीते थे। इनके अलावा कोई भी अन्य टीम ऐसा नहीं कर पाई। यहां तक की भारत को दूसरी जीत हासिल करने के लिए 30 मैच खेलने पड़े थे।
राफेल नडाल ने 5 करोड़ की घड़ी पहनकर जीता था खिताब, खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान

राशिद ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड
वहीं कप्तान राशिद खान ने इस मैच में एक विश्व रिकाॅर्ड बना दिया है। अब शायद ही इसे कोई तोड़ पाए। दरअसल, राशिद बताैर कप्तान पहले टेस्ट में अर्धशतक के साथ-साथ 10 विकेट लेने वाले इकलाैते कप्तान बन गए हैं। टेस्ट इतिहास में कोई भी कप्तान ऐसा नहीं कर पाया जिसने पहले मैच में कप्तानी करते हुए 10 विकेट के साथ अर्धशतक भी लगाया हो। बता दें कि राशिद ने पहली पारी में 51 रन बनाए, जबकि मैच में 11 विकेट झटके हैं।

ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने राशिद
राशिद खान ने न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया। राशिद ने इस मैच में बतौर कप्तान 10 विकेट और अर्धशतक लगाया। इसी के साथ 142 साल के क्रिकेट इतिहास में राशिद तीसरे ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने यह कारनामा किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलन बार्डर ने 1989 में और पूर्व पाक कप्तान इमरान खान ने 1983 में यह रिकाॅर्ड बनाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
