For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या बिना गेंदबाजी किए भी पांड्या को टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है?

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिटनेस की वजह से पिछले कुछ समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी की और स्टीव स्मिथ का विकेट लिया था। लेकिन पूरे आईपीएल सीजन और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांड्या ने गेंदबाजी नहीं की। माना जा रहा है कि अगले साल से शुरू हो रही इंग्लैंड सीरीज तक पांड्या गेंदबाजी के लिए पूरी तरह से फिट हो सकते हैं और वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

 छठे गेंदबाज की समस्या

छठे गेंदबाज की समस्या

मौजूदा समय में भारतीय टीम छठे गेंदबाज की समस्या से जूझ रही है। टीम वनडे और टी-20 दोनों ही में छठे गेंदबाज का हल नहीं निकाल पा रही है, ऐसे में अगर पांड्या गेंदबाजी करना शुरू करते हैं तो टीम के लिए यह बड़ी राहत की बात होगी। ऐसे में सवाल यह है कि क्या हार्दिक पांड्या 100 फीसदी फिट नहीं है, तो जवाब है कि हार्दिक 100 फीसदी फिट हैं यही वजह है कि वह भारतीय टीम में शामिल हैं, लेकिन पांड्या अपने लोवर बैक और घुटनों की ताकत को वापस बढ़ाना चाहते हैं।

सफेद गेंद के जबरदस्त खिलाड़ी

सफेद गेंद के जबरदस्त खिलाड़ी

आईपीएल की बात करें तो पांड्या को टीम में बतौर बल्लेबाज शामिल किया गया था। गेंदबाजी की फिटनेस कि चिंता किए बगैर पांड्या को ऑस्ट्रेलिया के दौरे परउन्हें फिनिशर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस जिम्मेदारी को पांड्या ने बखूबी पूरा भी किया। वनडे और टी-20 सीरीज में पांड्या ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया। अगले दो-तीन सीरीज में अगर सबकुछ ठीक रहता है तो धोनी के बाद पांड्या टीम इंडिया के सबसे सफल फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। टी-20 विश्वकप से पहले पांड्या का यह फॉर्म भारतीय टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

 जबरदस्त ऑलराउंडर

जबरदस्त ऑलराउंडर

टीम में रवींद्र जडेजा पहले ही बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले टीम इंडिया के लिए युवराज सिंह यह भूमिका निभाते थे। लेकिन अगर रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या अपनी लय में खेलते हैं तो विश्व क्रिकेट में यह जबरदस्त जोड़ी के तौर पर सामने आ सकती है। जिस तरह से हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे हैं उसके बाद एक बहस यह भी शुरू हो गई है कि क्या उन्हें तुरंत टेस्ट टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

क्या टेस्ट टीम में शामिल करना चाहिए

क्या टेस्ट टीम में शामिल करना चाहिए

एक सवाल यह भी उठता है कि टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए क्या पांड्या को तुरंत गेंदबाजी शुरू करनी चाहिए। फिलहाल भारतीय टीम इसको लेकर किसी भी जल्दबाजी में नहीं होगी। पांड्या की बल्लेबाजी ही फिलहाल टीम के लिए पर्याप्त है, जिस तरह से वह वनडे और टी-20 में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए ऐसी कोई वजह नहीं दिखती है कि मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट टीम में मौका नहीं देगा।

Story first published: Tuesday, December 8, 2020, 12:34 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+