For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रेयस ने 15 छक्के लगाकर 55 गेंदों में ठोक दिए 147 रन, तोड़ दिया इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के शुरू होते ही बड़े कारनामे होते हुए दिख रहे हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ बड़ी पारी खेलते हुए आईपीएल से पहले सबका दिल जीत लिया। अय्यर ने 55 गेंदों में 267.27 की स्ट्राइक रेट से 147 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 छक्के और 7 चाैके शामिल रहे।

तोड़ दिया इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड

तोड़ दिया इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड

हैरानी वाली बात यह है कि अय्यर ने सिर्फ 38 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अय्यर ने अपनी पारी में 15 छक्के लगाए और यह भी एक टी20 पारी में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के का नया रिकॉर्ड है। इस मामले में अय्यर ने ऋषभ पंत (12, दिल्ली vs हिमाचल प्रदेश, 2018) का ही रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि अय्यर टी20 में 150 का स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने से चूक गए। वहीं उन्होंने टी20 में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम दर्ज़ था, जिन्होंने आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 128 रन बनाए थे।

22 गेंदों में आए 118 रन

22 गेंदों में आए 118 रन

अय्यर आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं। ऐसे में उनका चमकना दिल्ली के लिए अच्छी खबर है। अय्यर ने 147 रनों में से 118 रन महज 22 गेंदों में चाैकों-छक्कों से बनाए हैं। उनकी इस बल्लेबाजी ने सबको हैरान कर दिया। इसके अलावा उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकाॅर्ड भी बनाया। दोनों के बीच 213 रनों की साझेदारी हुई। टी20 क्रिकेट में तीसरे विकेट की साझेदारी का यह नया विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एलेक्स हेल्स और एबी डी विलियर्स (184*, रंगपुर राइडर्स vs ढाका डायनामाइट्स, 2019) के नाम दर्ज था।

मुंबई को मिली बड़ी जीत

मुंबई को मिली बड़ी जीत

अय्यर की इस तूफानी पारी की बदाैलत मुंबई को बड़ी जीत मिली। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। अय्यर के अलावा सूर्यकुमार ने 33 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। जवाब में सिक्किम की टीम शुरूआती ओवरों में ही लड़खड़ाने लग पड़ी। सिक्किम की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सकी और मुंबई ने 154 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई ने सबसे बड़े स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया है।

Story first published: Friday, February 22, 2019, 9:11 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+