नई दिल्ली। राजस्थान राॅयल्स(Rajasthan Royals) ने मंगलवार हुए आईपीएल(IPL) टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को पटखनी देते हुए चार मैचों में पहली जीत दर्ज की। राजस्थान को जीत दिलाने में 25 साल के स्पिनर श्रेयस गोपाल(Shreyas Gopal) ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी उन्होंने 4 ओवर में 1 ओवर खाली निकाला और 3 विकेट भी झटके, जिसमें दो विकेट विराट कोहली(Virat Kohli)-एबी डीविलियर्स(AB Devilliers) के शामिल रहे। गोपाल की गेंद में कोहली-डीविलियर्स चकमा खाए गए, जहां बेंगलुरू लड़खड़ाती नजर आई। मैच के बाद गोपाल ने इन दोनों दिग्गजों का शिकार करने पर कहा कि मैं भाग्यशाली हूं जो इतने बड़े विकेट हासिल किए।
गोपाल ने कहा कि यह मेरे सबसे बड़े क्षणों में से एक है। मैं अधिक भाग्यशाली था और हमारी योजनाओं ने आज काम किया। हमने पहले 6 ओवर में काफी ओवर बनाया। उन्हें 65-70 नहीं मिले। उन्हें मुझसे रन बनाने थे, मेरे पास विकेट लेने का बेहतर मौका था। मैंने उसी पर काम किया जो योजना मैं बना के आया था। उन्होंने कहा कि मैं स्टंप्स पर गेंदबाजी करने और उन्हें ज्यादा जगह न देने का प्रयास कर रहा था। आपके पास इन खिलाड़ियों के सामने ज्यादा मौका नहीं होता है, लेकिन जब आपको मौका मिलता है, तो ये शानदार अहसास होता है। प्रथम श्रेणी सीजन हमारे लिए महत्वपूर्ण है, यहां अच्छा करना और आत्मविश्वास हासिल करने से मदद मिलती है।
बता दें कि गोपाल का इन कोहली और डीविलियर्स के खिलाफ हमेशा अच्छा रिकॉर्ड रहा है। गोपाल ने कोहली का 2 बार तो डीविलियर्स को 3 बार अपना शिकार बनाया है। पिछले सीजन में 15 अप्रैल को बेंगलुरू में हुए एक मुकाबले में गोपाल ने इन दोनों का शिकार किया था। तब राजस्थान 19 रनों से जीता था। इसके बाद गोपाल ने 19 मई 2018 को डिविलियर्स का शिकार टीम को 30 रनों से जीत दिलाई थी। और अब एक बार फिर उन्होंने डीविलियर्स का शिकार कर टीम को जीत दिलाई। साथ में 'मैन ऑफ द मैच' भी रहे।