For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रेयस अय्यर का डेब्यू टेस्ट में शतक, कीवियों के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय

नई दिल्लीः भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने डेब्यू टेस्ट मुकाबले में ही शतक लगाकर कमाल कर दिया है। यह उनकी पहली ही टेस्ट पारी थी और यहां पर उन्होंने बहुत बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए की न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया। श्रेयस अय्यर ऐसे 16वें भारतीय हैं जिन्होंने डेब्यू करते हुए अपना शतक लगाया है जबकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले केवल तीसरे ही भारतीय हैं। डेब्यू मुकाबलों में सेंचुरी लगाने के मामले में अय्यर तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 26 साल 355 दिन है। अगर अब टेस्ट क्रिकेट में गेंद खेलने के डिटेल के रिकॉर्ड पड़ जाएं तो अय्यर का शतक चौथा सबसे तेज शतक है।

श्रेयस अय्यर उन बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने टेस्ट डेब्यू करते हुए अपने पहले ही मुकाबले की पहली ही पारी में शतक लगाने का कारनामा किया। इसकी शुरुआत 1955 में कृपाल सिंह से हुई थी और उसके 9 साल बाद हनुमंत सिंह ने 1964 में शतक लगाया था। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में 1984 में टेस्ट सेंचुरी लगाई थी उसके बाद भारत को 17 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा जब वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा कारनामा किया।

2018 में पृथ्वी शॉ ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था और अब अय्यर ने 2021 में ऐसा किया है। श्रेयस अययर इस मुकाबले में नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे और उन्होंने मध्यक्रम में अपने आप को बहुत बढ़िया तरीके से सेट करते हुए यह शतक लगाया। अय्यर 171 गेंदों पर 105 रन बनाकर टिम साउदी के शिकार हो गए और उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके व दो छक्के लगाए।

टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से नंबर पांच या उससे नीचे शतक लगाने का टेस्ट डेब्यु रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग सुरेश रैना और रोहित शर्मा भी बना चुके हैं।

इसके अलावा भारतीय टीम शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा के अर्धशतक के सहारे आगे बढ़ी। न्यूजीलैंड की अच्छी गेंदबाजी की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने भारत को उसकी जमीन पर ही कुछ हद तक सीमित करके रख दिया जहां टिम साउदी ने पांच विकेट लेकर गजब की भूमिका निभाई और काईल जैमिसन ने भी उनका साथ देते हुए तीन विकेट लिए।

भारत के लिए विकेटकीपर रिद्धिमान साहा एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट की निराशा साबित हुए जिन्होंने केवल एक ही रन बनाया। रविचंद्रन अश्विन एक कोशिश तो कर रह हैं लेकिन वे अक्षर पटेल 3 रन बनाकर चलते बने।

Story first published: Friday, November 26, 2021, 11:03 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+