Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रेयस अय्यर ने जड़ा साल 2020 का सबसे लंबा छक्का, देख कोहली हुए हैरान

नई दिल्ली। नए साल की शुरूआत भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ कर ली है। गुवाहाटी में पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारत ने इंदाैर के होलकर स्टेडियम में मंगलवार श्रीलंका के खिलाफ हुए दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब आखिरी मैच 10 जनवरी को पुणे में होगा। मैच में पूरी तरह से भारत का पलड़ा भारी दिखा। कप्तान विराट कोहली ने छक्का लगाकर जीत दिलाई तो वहीं युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी विस्फोटक पारी खेली।

अय्यर ने 26 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चाैकों के अलावा एक छक्का भी रहा। अय्यर ने जो छक्का जड़ा उसने कप्तान कोहली को भी हैरान कर दिया जो साल 2020 का सबसे लंबा छक्का रहा। यह छक्का उस समय देखने को मिला तब पारी का 16वां ओवर लेग स्पिनर वानू हसनरंगा फेंकने आए थे। ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर ने लेग-साइड पर बड़ा शाॅट खेला जो होल्कर स्टेडियम की छत पर जाकर टकराई। इस छक्के की लंबाई 101 मीटर रही, जिसपर कोहली ने अपनी हैरानी व्यक्त की।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

कोहली ने अय्यर को तीसरे नंबर पर बैटिंग करने भेजा था और खुद चाैथे नंबर पर आए थे। बता दें कि भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने 143 रनों का लक्ष्य रखा जिसे भारत ने 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। अय्यर के अलावा कोहली ने 17 गेंदों में नाबाद 30 रनों की शानदार पारी खेली। होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने दूसरी बार आयोजित टी-20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को मात दी है। इससे पहले 22 दिसंबर 2017 को बड़े स्कोर वाले इस मैच में भारत ने श्रीलंका को मात दी थी।

Story first published: Wednesday, January 8, 2020, 12:47 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+