For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैजिक ट्रिक्स आजमा रहे हैं श्रेयस अय्यर, अब 'डाॅगी' को धोखा देकर बटोरी सुर्खियां

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरूआत 29 मार्च को होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इसे फिलहाल स्थगित कर दिया। सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि कई टूर्नामेंट महामारी के चलते कैंसिल हो गए। ऐसे में खिलाड़ी खाली समय घर में व्यतीत कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने भी खुद को घर में कैद कर लिया है जहां वह खाली समय मैजिक ट्रिक्स आजमाते नजर आ रहे हैं।

श्रेयस अय्यर को कुछ मैजिक ट्रिक्स और डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वो कई बार अपनी गानों की वीडियो भी डाल चुके हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में अपनी बहन के साथ गन ट्रिक भी किया था। अब श्रेयस अय्यर ने अपने डॉगी के साथ एक अनोखी मैजिक ट्रिक्स दिखाई है। 25 साल के इस क्रिकेटर ने अपने कुत्ते के साथ मशहूर, 'वट द फ्ल्प चैलेंज किया' जहां आपको अपने डॉगी को कंफ्यूज करना होता है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अय्यर अपने डाॅगी को बार-बार चादर दिखा रहा है। इसके बाद उन्होंने उस चादर को अपने ऊपर ढक कर गायब होने का नाटक किया। जिसके बाद उनका डॉगी कंफ्यूज हो गया और श्रेयस को ढूंढते हुए वो सीधे किचन में घुस गया। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सभी क्रिकेटर्स घरों में बैठकर कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं और अपने फैंस का मनोरंजन भी कर रहे हैं। अय्यर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि बैटी यहां है बैटी वहां है, श्रेयस यहां है श्रेयस कहां है।

बता दें कि भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 500 के करीब पहुंच चुकी है वहीं, महामारी से अब तक 10 लोगों की जान भी जा चुकी है। जिसके बाद सरकार ने 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। नियमों का पालन न करने वाले लोगों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।

Story first published: Tuesday, March 24, 2020, 13:16 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+