For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चोटिल श्रेयस अय्यर का फैंस के नाम संदेश, मैं जल्द वापसी करूंगा

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कंधे की चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। यही नहीं आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे, जिससे ना सिर्फ टीम इंडिया में बल्कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भी निराशा है। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। जिस तरह से सोशल मीडिया पर लोग श्रेयस अय्यर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, उसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अय्यर ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए खास संदेश लिया है।

मैं जल्द वापसी करूंगा

मैं जल्द वापसी करूंगा

श्रेयस अय्यर ने ट्वीट करके लिखा मैं आप लोगों के संदेश पढ़ रहा हूं, आप लोगों ने जितना प्यार और समर्थन दिया उससे मैं अभिभूत हूं। आप सभी लोगों का इस प्यार के लिए मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आप जानते हैं ना वो कहावत, जितना बड़ा झटका होता है उतनी ही बड़ी वापसी होती है। मैं जल्द ही वापसी करूंगा। श्रेयस अय्यर के इस ट्वीट को हजारो लोगों ने लाइक किया है और श्रेयस के जल्द ठीक होने की कामना की है।

कंधे की चोट की वजह से बाहर हुए

कंधे की चोट की वजह से बाहर हुए

बता दें कि श्रेयस अय्यर पहले वनडे में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें ऑपरेशन कराना होगा। इस वजह से श्रेयस अय्यर कम से कम चार महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर के दौरान जब श्रेयस अय्यर गेंद को डाइव करके रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी उनके कंधे की हड्डी खिसक गई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। चोटिल होने के बाद अय्यर दर्द में कराहते नजर आए, जिसके बाद टीम इंडिया के फिजियो नितिन पटेल मैदान पर पहुंचे और बाद में उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह मैच में शुभमन गिल ने फील्डिंग की।

दिल्ली कैपिटल्स और लंकाशायर की तरफ से नहीं खेल पाएंगे

दिल्ली कैपिटल्स और लंकाशायर की तरफ से नहीं खेल पाएंगे

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद वह ना सिर्फ वनडे सीरीज से बाहर हुए बल्कि आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा वह इंग्लिश काउंटी टीम लंकाशायर की ओर से भी टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि लंकाशायर 23 जुलाई से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ करार किया है। श्रेयस अय्यर फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान हैं, लेकिन चोटिल होने की वजह से उनकी जगह टीम की कमान कोई और संभालेगा। माना जा रहा है कि ऋषभ पंत, आर अश्विन या स्टीव स्मिथ को टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

Story first published: Thursday, March 25, 2021, 18:30 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+