कंधे के सफल ऑपरेशन के बाद श्रेयस अय्यर ने खास संदेश के साथ शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में चोटिल होने के बाद श्रेयस अय्यर के कंधे का सफल ऑपरेशन हो गया है। खुद श्रेयस अय्यर ने ऑपरेशन के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। श्रेयस अय्यर ने तस्वीर साझा करके लिखा ऑपरेशन सफल रहा और दृढ़ निश्चय एकदम शेर के दिल की तरह है। मैं जल्द ही वापस आउंगा, आप सभी की शुभकामनाओं का शुक्रिया। श्रेसस अय्यर की तस्वीर पर हजारो लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और जल्द से जल्द होने की कामना की है।
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फील्डिंग के दौरान अय्यर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मैच से बाहर जाना पड़ा था। उनके कंधे में गंभीर चोट लगने की वजह से आईपीएल से भी अय्यर को बाहर होना पड़ा। आईपीएल से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर ने ट्वीट करके अपने फैंस की दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया था। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी ऋषभ पंत को दी गई है। पंत को पहली बार टीम की कप्तानी सौंपी गई है, ऐसे में देखने वाली बात यह है कि युवा कप्तान पंत की अगुवाई में दिल्ली की टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर को पूरी तरह से ठीक होने में अभी 2-3 महीने का समय लग सकता है। ऐसे वह आगामी इंग्लैंड सीरीज से दूर हो सकते हैं। हालांकि माना जा रहा कि अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट होकर टीम में वापसी कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर का ऑपरेशन ऑर्थोपेडिक सर्जन दिनेश पर्दीवाला ने किया है। वह पहले भी कई खिलाड़ियों का ऑपरेशन कर चुके हैं। पर्दीवाला ने पीवी सिंधु और साइना नेहवाल का भी ऑपरेशन किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
