
चोट के चलते हुए बाहर
पहले वनडे में, जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर चौका लगाया। श्रेयस अय्यर ने गेंद को रोकने के लिए छलांग लगाई। लेकिन उसी समय उनके कंधे में चोट लग गई। उनके पूरे शरीर का वजन कंधे पर पड़ गया, जिसके बाद उन्हें दर्द से कहराते हुए देखा गया। बाद में उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी स्कैनिंग की गई, जिसके बाद बीसीसीआई ने पुष्टि करते हुए कहा, ''अय्यर की चोट को स्कैन किया गया था। अब उनकी चोट को गंभीर समझा जा रहा है। इसलिए उसे अगले कुछ हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहना होगा। इसलिए, वह 26 और 28 मार्च को दूसरे और तीसरे एकदिवसीय मैच से चूक जाएंगे।''

आधा IPL भी नहीं खेल पाएंगे
अय्यर वनडे सीरीज से बाहर तो हुए ही हैं, लेकिन अब यह भी संभावना है कि वह आईपीएल सीजन-14 का आधा सीजन नहीं खेल पाएंगे। टूर्नामेंट 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम होगा। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अय्यर की कप्तानी में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। दुर्भाग्यवश उन्होंने मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स काफी मजबूत है। उन्होंने अब तक 41 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है जिसमें से 23 में उनकी टीम को जीत मिली है। अगर अय्यर नहीं खेल पाते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की खोज करनी होगी। हालांकि टीम में शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, अजिंक्या रहाणे, रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो टीम को लीड कर सकते हैं।
सुनील गावस्कर बोले- ऐसी बल्लेबाजी करना मुश्किल है, क्रुणाल में दिखी टीम भावना

सूर्यकुमार को मिल सकता है माैका
वहीं अय्यर के बाहर होने से अब सूर्यकुमार यादव को वनडे में डेब्यू करने का माैक मिल सकता है जो टी20 सीरीज में अद्भुत प्रदर्शन के कारण चर्चा में आए थे। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चाैथे टी20 मैच में खेलने का माैका मिला था। सूर्यकुमार ने माैके का फायदा उठाते हुए तीसरे नंबर पर आकर 31 गेंदों में 57 रन जड़ दिए थे। फिर पांचवें मुकाबले में भी 17 गेंदों में 32 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। सूर्यकुमार लय में हैं। ऐसे में उनको अय्यर की जगह प्लेइंग इलेवन में खेलने का माैका मिल सकता है। वह नंबर-4 पर आजमाए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकतर क्रिकेट इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ही खेली है।


Click it and Unblock the Notifications
