'करियर में स्लेजिंग का इससे बेस्ट अनुभव नहीं मिला'- अय्यर ने किया उस मैच का खुलासा
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलियाई टीम में विरोधियों को स्लेजिंग करने की आदत पाई जाती है और हर खिलाड़ी जो उनके खिलाफ खेला है वो इस बात का गवाह है। उनके पास मैदान पर बातचीत के बारे में एक दिलचस्प कहानी होती है। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 2017 की शुरुआत में अभ्यास मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा स्लेज किए जाने की अपनी कहानी का खुलासा किया है।
घटना उस समय की है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के टेस्ट दौरे पर थी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले, स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत ए टीम के खिलाफ मैच खेलेा था। अय्यर ने बताया कि वह पारी उनके जीवन में स्लेजिंग का सबसे टॉप अनुभव रही है।

'स्लेजिंग का मेरा अब तक का सबसे अच्छा अनुभव...'
उन्होंने इयान हिगिंस और सैम पेरी के साथ ग्रेड क्रिकेटर्स यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में इस घटना के बारे में बात की। दो ऑस्ट्रेलियाई इंटरव्यूअर्स ने उनसे ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी के उनके अनुभव के बारे में पूछा। अय्यर ने पहले न्यूजीलैंड की टीम के बारे में भी बात की, जो स्लेज नहीं करती है, लेकिन कभी-कभी इसमें थोड़ा मजाक भी होता है।
अय्यर ने कहा, 'यह स्लेजिंग का मेरा अब तक का सबसे अच्छा अनुभव था। क्योंकि मैंने पहली गेंद भी नहीं खेली और स्लेजिंग शुरू हो गई। मैं आपको घटना के बारे में बताता हूं। मुझे लगता है कि जब हमने दो विकेट गंवाए तो मैं पिच पर गया। पहली गेंद का सामना करने से पहले, पीछे से मैथ्यू वेड कुछ ऐसे कह रहे थे कि मैं पहली गेंद से ही बड़े शॉट लगाने की कोशिश करूंगा।"
श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के लिए सेट की 8 जुलाई की डेडलाइन

गेंद खेलने से पहले ही स्लेजिंग स्टार्ट-
अय्यर उस मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए। उस मैच में भारत ए का नेतृत्व हार्दिक पांड्या कर रहे थे, जबकि अय्यर तब सिर्फ 22 साल के थे और घरेलू क्रिकेट में अपना नाम बना रहे थे।
अय्यर ने कहा, "उन्होंने (वेड) बात करना शुरू किया और फिर डेविड वार्नर भी सामने आए। मैंने अपनी पहली गेंद पर नाथन लियोन की गेंद पर छक्का लगाया। मैंने कुछ नहीं कहा। सोचा चुप हो जाऊं। वेड ने फिर कहा 'ओह, मैं सही था वह बड़े शॉट के लिए जा रहा है।'

डेविड वार्नर ने भी बोले थे कुछ शब्द-
मुंबई के इस खिलाड़ी ने आगे खुलासा किया कि वार्नर ने उनसे क्या कहा। अय्यर के मुताबिक वार्नर बोले यहां कुछ आईपीएल कप्तान भी मौजूद हैं और अय्यर उनको प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। अय्यर आगे कहते हैं, "दूसरी गेंद पर मैंने एक और चौका लगाया और फिर दोहरा शतक बनाया।" मुंबई के बल्लेबाज ने 210 गेंदों में नाबाद 202 रनों की पारी खेली, जिसमें 27 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
