For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रेयस अय्यर ने कहा- अब नंबर-4 के लिए सवाल मत करना, मैं 1 साल से खेल रहा हूं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले तीन सालों से नंबर-4 के खूब माथापच्ची देखने को मिली। आखिर काैन खिलाड़ी इस स्थान की कमी पूरी कर सकता है, इसकी खोज में चयनकर्ताओं ने कई खिलाड़ियों को माैका दिया। पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप में नंबर-4 को लेकर कोई पक्का खिलाड़ी तैयार नहीं हुआ था जिसका नुकसान टीम को झेलना भी पड़ा। कभी हार्दियां पांड्या को आजमाया तो कभी विजयं शंकर को। अंबाती ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी को भी नंबर-4 पर माैका दिया, लेकिन वे पैर नहीं जमा सके। लेकिन अब इस स्थान की कमी श्रेयस अय्यर ने पूरी कर दी है।

एक साल से खेल रहे हैं अय्यर

एक साल से खेल रहे हैं अय्यर

नंबर-4 पर अय्यर पिछले एक साल से खेल रहे हैं। अय्यर ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत की 0-3 की हार के दौरान एक शतक और दो अर्धशतक के साथ टॉप स्कोरर रहे। इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की इंस्टाग्राम चैट में अय्यर ने कहा, 'अगर आप भारत के लिए एक साल तक उस स्थान पर खेल रहे हो तो मतलब आपने अपनी जगह पक्की कर ली है। अब नंबर-4 के लिए सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए।'

मैं किसी भी ऑर्डर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं

मैं किसी भी ऑर्डर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं

अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 217 रन बनाए थे, जो तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज पर चौथे नंबर पर खेलते हुए किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने कहा, 'जब चौथे नंबर को लेकर बहस चल रही है तब चौथे नंबर पर प्रदर्शन करना और पूरी तरह से अपनी जगह पक्की कर लेना काफी संतोषजनक है।' अय्यर ने हालांकि कहा कि वो टीम की जरूरत के मुताबिक किसी भी ऑर्डर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'लेकिन जब आप भारत के लिए खेल रहे हों तो आपको किसी भी ऑर्डर को लेकर लचीलापन रखना होता है या जो भी टीम की जरूरत है। मुझे लगता है कि स्थिति के मुताबिक मैं किसी भी ऑर्डर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं।'

कोहली को लेकर कही ये बात

कोहली को लेकर कही ये बात

भारतीय कप्तान विराट कोहली को जब उनके शुरुआती दिनों की याद दिलाई गई थी तो उन्होंने अय्यर की तारीफ करते कहा था कि वो भी इसी तरह थे। अय्यर ने कहा, 'जब वो (कोहली) टीम के अपने साथियों की तारीफ करते हैं तो यह शानदार अहसास होता है। वो सभी युवाओं के लिए आदर्श हैं।' कोहली की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा, 'वो जब भी मैदान पर उतरते हैं तो ऐसा लगता है कि वो अपना पहला मैच खेल रहे हैं। वो कभी नहीं थकते और शेर की तरह एनर्जी से भरे रहते हैं। जब वो मैदान में एंट्री करते हैं तो अलग ही नजर आते हैं। आप इससे काफी कुछ सीख सकते हैं।'

Story first published: Tuesday, June 9, 2020, 9:32 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+