श्रेयस अय्यर ने कहा- लंबे समय बाद खेलने उतरेंगे तो आसान नहीं होगा वापसी करना
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण मार्च के महीने से सभी टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं। खिलाड़ी मैदान छो़डकर घर में खुद को इस महामारी से बचा रहे हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि आईसीसी फिर से क्रिकेट शुरू करने के लिए रणनीति बना रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि मैच स्टेडियम में बिना दर्शकों के करवाए जा सकते हैं। खिलाड़ी जब लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरेंगे तो उनके लिए वापसी करना आसान नहीं रहेगा। वहीं भारत के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का भी यही मानना है।

नेट सेशन की होगी जरूरत
अय्यर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "एक बल्लेबाज के तौर पर टाइमिंग वापस हासिल करने और खुद को शारीरिक मजबूत करने के लिए आपको कुछ नेट सेशन की जरूरत तो होगी। जब आप काफी दिनों बाद बल्ला पकड़ेंगे और आपके सामने गेंदबाज 140 प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करेंगे, इसिलए जल्द वापसी कर पाना आसान नहीं होगा। इसके लिए कुछ नेट सेशन चाहिए होंगे जिससे दिमाग भी पूरी तरह से संभल जाए।"
इमरुल कायस का दावा- मैंने इस खिलाड़ी से शिकायत की तो फिर कोहली ने कभी स्लेजिंग नहीं की

भारत में धर्म के समान है क्रिकेट
उन्होंने आगे कहा, "यह आसान नहीं रहने वाला है, लेकिन हम पेशेवर हैं और हम इस लेवल पर पहुंचने के लिए काफी वर्षों से खेल रहे हैं, इसलिए हमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। हमारे लिए इससे बाहर आना और क्रिकेट शुरू करना एक अच्छी चुनौती होगी।" मैदान पर लौटने को लेकर कई खिलाड़ियों के अपने-अपने विचार हैं। वहीं अय्यर को लगता है कि लाइव क्रिकेट भारतीय जनता को सकारात्मक तरीके से प्रभावित करेगी क्योंकि यह खेल भारत में धर्म के समान है। अय्यर ने कहा कि मैं क्रिकेट खेलने को लेकर बेसब्र हूं क्योंकि मैं इसी का इंतजार कर रहा हूं। आपको पता है कि क्रिकेट भारत में धर्म है और अगर हम क्रिकेट खेलते हैं जिसे लोग टीवी पर देख सकते हैं, तो यह सकरात्मक चीज होगी और चीजें सामान्यता की ओर बढ़ने लगेंगी। लोगों का भी मनोरंजन होगा।
सौरव गांगुली ने कहा- अगर IPL नहीं होता, तो खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती संभव
Read more at:

लार पर लगने वाली रोक पर कही ये बात
आईसीसी कोरोनावायरस के कारण यह फैसला सुना चुका है कि अब गेंदबाज लार के जरिए गेंद को नहीं चमका सकते, क्योंकि इससे वायरस फैल सकता है। इसको लेकर अय्यर ने कहा कि गेंदबाजों को भी मदद की जरूरत है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "अगर हम शुरू कर रहे हैं तो किसी तरह की पाबंदियां नहीं होनी चाहिए। एक बल्लेबाज के तौर पर मैं चाहता हूं कि गेंद नई हो और गेंदबाज के तौर पर आप चाहते हो कि गेंद स्विंग करे। इसलिए यह दोनों के लिए समान तरीके से अहम है। यह नियम बनाने वाली संस्था का फैसला है जिसे हमें मानना होगा।"
शेन वाॅर्न ने माना- मैंने अपनी हरकतों के कारण परिवार और बच्चों को शर्मिंदा किया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
