श्रेयस अय्यर ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना, कहा- मुझसे बेहतर खिलाड़ी टीम में नहीं हैं

नई दिल्ली। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम को आगे ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं खुद अय्यर भी चाहेंगे कि वह अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में शामिल हो सकें। हालांकि, वह भारतीय टीम के लिए 6 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दाैरान उन्होंने अपने प्रदर्शन से 42.00 की अच्छी औसत से 210 रन बनाकर सबका दिल भी जीता लेकिन बावजूद इसके उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। वहीं इनका विश्व कप खेलने का सपना भी अधूरा रह गया। इस बीच अय्यर ने प्रेस काॅफ्रेंस के दाैरान भारतीय टीम में जगह ना पाने के सवाल पर टीम चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है।

अय्यर ने किचयनकर्ताओं को लगता है कि जो खिलाड़ी टीम में खेल रहे है वो मुझसे बेहतर हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं सोचता। मुझसे कहा है, कि प्रत्येक व्यक्ति को एक अवसर मिलेगा। उन्होंने मुझसे कहा है कि मैं शानदार प्रदर्शन करता रहू. हालांकि, मैं पिछली कई वर्षों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। वहीं अय्यर ने विश्व में जगह को लेकर कहा कि वह इसके बारे में अभी नहीं सोचते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा ध्यान आईपीएल पर है। विश्व कप खेलना मेरे हाथों में नहीं है, वह चयन चयनकर्ताओं ने करना है। फिलहाल में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। हो सकता है कि मुझे टीम में जगह मिल जाए।

दिल्ली को दिलाना चाहते हैं खिताब
बता दें कि हर किसी के जहन में बात बैठी है कि आईपीएल की सबसे कमजोर टीम दिल्ली कैपिटल्स है। लेकिन अय्यर का मानना है कि उनकी टीम कमजोर नहीं और वह लोगों की सोच टीम को खिताब दिलाकर बदलेंगे। उन्होंने कहा किमुझे कप्तानी में मजा आता है। इसने मुझे एक बल्लेबाज के रूप में अधिक परिपक्व और जिम्मेदार बनाया है।इस आईपीएल में हमारी टीम को अपनी क्षमता से खेलना होगा और एक-दूसरे की सफलता का आनंद लेना होगा। लोग अभी भी हमें एक कमजोर टीम कहते है और खिताब का दावेदार नहीं मानते है।मैं इस धारणा को तोड़ना चाहता हूं।

Story first published: Monday, March 18, 2019, 10:28 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+