श्रेयस अय्यर के शतक पर BCCI अध्यक्ष साैरव गांगुली ने जताई खुशी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। इस पारी के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैड के खिलाफ पहले वनडे में 347 रन का स्कोर खड़ा करने में सफलता पाई थी। अय्यर की इस पारी से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली काफी खुश हैं। उन्होंने युवा अय्यर की तारीफ की है।

बीसीसीाई अध्यक्ष गांगुली ने अय्यर के शतक पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा "यह उनका पहला शतक है। बहुत बढि़या।" अय्यर ने शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी के संभाला था। चौथे नंबर बल्लेबाजी करने आए अय्यर ने कप्तान विराट कोहली के साथ शतकीय साझेदारी निभाई थी। उन्होंने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 102 जोड़े और कोहली के आउट होने के बाद अय्यर ने चौथे विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 136 रनों की साझेदारी की।

श्रेयस अय्यर द्वारा बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 103 रनों की पारी से बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली खुश हैं। यह अय्यर का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला शतक है। अय्यर ने हैमिल्टन के सेडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे में शतक जमा भारत को 50 ओवरों में चार विकेट पर 347 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

अय्यर की इस पारी न्यूजीलैंड के अनुभवी रॉस टेलर की शतकीय पारी ने पानी फेर दिया। टेलर ने 109 रनों की नाबाद पारी खेलकर न्यूजीलैंड को उन्होंने जीत दिला दी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा वनडे मैच शनिवार को ऑकलैंड में खेला जाना है। इस मैच में भारत का जीत दर्ज करना जरूरी है। सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला जीतना अहम हो जाता है।

भारत को अपनी गेंदबाजी बेहतर करने की जरूरत है। 347 रन बनाने के बाद भी भारत पहला वनडे हार गया था। कुलदीप यादव सबसे महंगे गेंदबाज रहे थे।

Story first published: Friday, February 7, 2020, 9:10 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+