Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रेयस अय्यर ने कहा- इन दोनों बल्लेबाजों को अपने तरीके से खेलने दो, ये मैच जीता सकते हैं

नई दिल्ली। पिछले कुछ सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद खराब रहे। लेकिन इस बार दिल्ली ने क्ववालिफायर-2 में पहुंचकर सबको हैरान कर दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम इस बार खिताब जीतने की भी दावेदार लग रही है। टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो रहे रिषभ पंत जिन्होंने ताबड़तोड़ 49 रनों की पारी खेली। मैच के बाद कप्तान अय्यर ने बयान देते हुए कहा कि पंत आैप पृथ्वी शाॅ को हमेशा अपने तरीके से खेलने की अनुमति देनी चाहिए।

पंत के अलावा शाॅ ने 38 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि ये दोनों बल्लेबाज है। जिन पर आप नियंत्रण नहीं कर सकते। वो जैसा खेलते है उन्हें खेलने दें। यदि आप शॉ और पंत जैसे खिलाडी को रोकने की कोशिश करेंगे तो ये फैसला कारगर साबित नहीं होगा। यदि उन्हें उनके ही अंदाज में खेलने दें तो वो आपको मैच जिता सकते है।

वहीं बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी हैदराबाज पर लगाम कसने के लिए अहम भूमिका निभाई। अमित मिश्रा ने 16 रन देक 1 विकेट लिया। गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए अय्यर ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने अच्छी शुरूआत की। पिच के लिहाज से उन्होंने अच्छी शुरुआत टीम को दी। लेकिन जिस तरह से गुप्टिल बल्लेबाजी कर रहे थे। उस लय को वो बरकरार रखने में कामयाब रहे और एक बडे स्कोर तक पहुंचने में सफल हुए। अय्यर ने मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि अमित मिश्रा भाई ने शानदार स्पेल किया अन्य ने भी अच्छी गेंदबाजी की। मेरे लिहाज से इस पिच पर 160 के स्कोर का बचाव किया जा सकता था।

बता दें कि इस मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 8 विकेट खोकर 162 रनों का लक्ष्य रखा। हैदराबाद के लिए मार्टिन गुप्टटिल(36), मनीष पांडे(30) बड़ी पारियां खेल सके। जवाब में दिल्ली को ओपनिंग जोड़ी शिखर धवन व पृथ्वी शाॅ की उम्दा बल्लेबाजी से अच्छी शुरूआत मिली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़कर जीत का राह खोल दिया। बचा काम पंत ने 21 गेंदों में 49 रन बनाकर पूरा किया, जिसमें 2 चाैके व 5 छक्के रहे। दिल्ली ने 2 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। अब उसका सामना क्वालिफायर-2 में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। जो टीम जीतेगी उसका मुंबई के साथ खिताबी मुकाबला होगा

Story first published: Thursday, May 9, 2019, 19:08 [IST]
Other articles published on May 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+