कोहली को अपना आदर्श मानने वाले शुभमन गिल ने इस दिग्गज को दिया बल्लेबाजी सुधारने का श्रेय
नई दिल्ली। भारत के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल को विशेष परिस्थितियों में भारतीय टीम में शामिल किया गया है। गिल न्यूजीलैंड दौरे टीम इंडिया के साथ 5 वन डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज में शामिल रहेंगे। रणजी मैचों में रनों का अंबार लगाने वाले इस बल्लेबाज के लिए यह बेहतरीन मौका है। इस दौरान गिल ने माना भी है कि न्यूजीलैंड में टीम इंडिया के साथ अंतराष्ट्रीय करियर की शुरूआत करने से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। इसका कारण यह है कि गिल ने 12 महीने पहले न्यूजीलैंड में ही अंडर 19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
शुभमन के साल 2018 बेहतरीन रहा। उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए 10 पारियों में 98.75 की औसत से 790 रन बनाए हैं। वह कोच राहुल द्रविड़ की उस टीम का भी हिस्सा थे जिसने न्यूजीलैंड दौरा किया था। शुभमन वहां भारत ए टीम की ओर से खेले थे। न्यूजीलैंड के मौहाल में खेलने पर गिल का कहना है कि न्यूजीलैंड में आपको अपनी बल्लेबाजी तकनीक में ज्यादा परिवर्तन नहीं करना पड़ता है। सारा खेल वहां मानसिक दबाव में संतुलन बनाने का होगा। इसी बीच गिल ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'राहलु सर ने मेरे निखारने में मदद की है। मैं उनका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। वे मेरे साथ दो साल से काम कर रहे हैं।' इसमें अंडर 19 और भारत ए टीम के दौरे शामिल हैं। गिल ने बताया की द्रविड़ उनकी बल्लेबाजी को बहुत अच्छे से समझते हैं। द्रविड़ ने लगातार उनकी बल्लेबाजी को सुधारने और तराश पर काम किया।
इसके अलावा गिल भारतीय कप्तान विराट कोहली के भी बड़े फैन हैं। विराट कोहली को अपना आदर्श मानने वाले गिल उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। गिल ने कहा, 'मैं विराट के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर को लेकर उत्साहित हूं। ये एक अद्भुद अहसास है। वे मेरे आदर्श हैं। जिस तरह से वे प्रेशर को संभालते हैं, मैं उसका मुरीद हूं। अब मुझे सीधा उनसे सीखने का मौका मिलेगा। अक्सर मैं उनके वीडियो यूट्यूब पर देखता रहा हूं। जब मैं उनको देखकर कुछ नया सीखता हूं तो उसको जाकर नेट पर प्रैक्टिस करने की कोशिश करता हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
