For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शुबमन गिल का बड़ा दावा, बताया- विराट कोहली को क्या सिखा सकते हैं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय कई युवा क्रिकेटर्स से भरा पड़ा है जिसमें टैलेंट की भरमार है और आने वाले समय में देश का भविष्य हो सकते हैं। हालांकि वो भारतीय टीम के लिये न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू कर चुके हैं लेकिन असल में यह भारत और ऑस्ट्रेलिया का दौरा था जहां पर उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया।

एडिलेड में पृथ्वी शॉ के फ्लॉप होने के बाद उन्हें बाकी के बचे हुए मैचों के लिये ड्रॉप कर दिया गया और तभी शुबमन गिल ने भारतीय टीम के लिये डेब्यू किया और 35*, 45, 50 और करियर की बेस्ट 91 रनों की पारी खेलकर सभी को प्रभावित करने का काम किया।

और पढ़ें: जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा, कहा- खतरे में डाल रहे लोगों को जिंदगी

शुबमन गिल उन युवा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में डेब्यू किया। जहां पर भारतीय टीम का यह बल्लेबाज उन प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में शामिल है जो कि टीम का भविष्य साबित हो सकते हैं तो वहीं पर इस बल्लेबाज को अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है जिससे वह भारतीय टीम का बड़ा बल्लेबाज बन सकता है।

शुबमन गिल ने पहले भी कहा है कि वह अपने कप्तान से बहुत कुछ सीख सकती हैं लेकिन कभी यह नहीं कहा कि वो कोहली को कुछ सिखा सकते हैं लेकिन पहली बार जब उन्होंने दावा किया है कि वो कोहली को कुछ सिखा सकते हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की स्पेशल सीरीज '25 सवाल' पर बात करते हुए गिल से बात करते हुए कहा कि ऐसा क्या है जिसे आप कोहली को सिखा सकते हैं तो उन्होंने कहा,'एक चीज..फीफा (द गेम), मुझे पता है कि वो बहुत गुस्सा होने वाला है लेकिन वो फीफा में हमेशा मुझसे हार जाते हैं।'

और पढ़ें: WTC फाइनल में जानें कौन बनेगा हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट, बॉलिंग कोच भरत अरुण का खुलासा

इस दौरान शुबमन गिल से पूछा गया कि अगर उनके पास टाइम मशीन होती तो वो किस मैच में शामिल होना चाहिये जिसके जवाब में उन्होंने 2011 विश्व कप फाइनल का नाम लिया। शुबमन गिल ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में सबसे भारी बल्ला कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के साथी खिलाड़ी आंद्रे रसेल का देखा है जबकि हरभजन सिंह से बेस्ट बटर चिकन बनाते हुए किसी को नहीं देखा है।

शुबमन गिल ने आगे बताया कि क्रिकेट के बारे में बात करने के लिये सबसे बेस्ट उसके पिता हैं और वो चाहते हैं कि वो अपने पिता को अगले जन्मदिन पर टी20 विश्वकप जीत का उपहार देना चाहते हैं।

Story first published: Thursday, May 13, 2021, 22:12 [IST]
Other articles published on May 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+