For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने पर शुबमन गिल ने कही ये बात

नई दिल्ली: भारत की टेस्ट टीम के लिए पंजाब के युवा बल्लेबाज शुबमन गिल को जगह मिल गई है। भारत ए टीम के लिए हालिया मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल भारत के लिए वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं लेकिन लाल गेंद क्रिकेट में यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी।

उन्होंने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ तीसरे और अंतिम अनाधिकारिक टेस्ट मैच में दोहरा शतक ठोककर भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। गिल अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। इसके बाद हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में भी गिल ने 90 रन की पारी खेलकर अपना दावा एक बार फिर मजबूत किया और इस बार चयनकर्ताओं ने राष्ट्रीय टेस्ट टीम में चयन के लिए इस 20 साल के पंजाब के बल्लेबाज की अनदेखी नहीं की।

पहली बार टेस्ट मैच खेलने के मौके पर गिल ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अपने देश के लिए खेलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, 'चाहे नीला (वनडे या टी20) हो या सफेद (टेस्ट), अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा सम्मान की बात है।'

बता दें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी। इस सीरीज के साथ ही भारत अपने घरेलू सत्र में टेस्ट सीजन की भी शुरुआत करेगा। गिल ने 14 प्रथम श्रेणी मैचों में 1443 रन बनाए हैं जिनमें उनका औसत 72.15 रहा है। इन दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 268 रहा। 2018-19 में वह रणजी ट्रोफी में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 104 की औसत से 728 रन बनाए थे।

शुबमन कोच द्रविड़ के मार्गदर्शन में अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं। गिल ने बताया है कि राहुल भारतीय अंडर 19 टीम और फिर भारत ए के समय से उनके कोच हैं। जबकि युवराज सिंह ने भी उनका मार्गदर्शन किया है और उनको दबाव से उभरने के तरीके बताए हैं।

Story first published: Friday, September 13, 2019, 9:24 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+