Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: भारत से मिली शर्मनाक हार के बावजूद खुश हैं टिम साउथी, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को 5 मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा साफ कर विदेशी सरजमीं पर इतिहास रचा दिया। रविवार को माउंट मांउगानुई में खेले गये सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर 7 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही विराट सेना का साल 2020 में विजय रथ जारी है। 5 मैचों की सीरीज में न्यू जीलैंड क टीम पहले मैच में 6 विकेट से तो दूसरे मैच में 7 विकेट से हार का सामना किया। वहीं तीसरे और चौथे मैच का फैसला सुपरओवर में जाकर हुआ। सीरीज के दौरान भारतीय टीम कीवी खिलाड़ियों से हर मामले में बेहतर नजर आई जबकि दबाव के मामले में कीवी खिलाड़ी हर बार ढह जाते थे।

और पढ़ें: IND vs NZ: हार से निराश रोस टेलर ने बताया कहां गंंवाया मैच, जानें कैसे करेंगे वनडे सीरीज में वापसी

भारत ने तीसरी बार विदेशी धरती पर टी20 इंटरनैशनल सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। भारतीय टीम ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज को उनके मैदानों पर टी20 सीरीज में वाइट वॉश किया है। हालांकि कीवी टीम के कार्यकारी कप्तान टिम साउथी ने मैच के बाद कहा कि वह इस शर्मनाक हार के बावजूद अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।

और पढ़ें: IND vs NZ: जब सुपरमैन बन संजू सैमसन ने रोक दिया रोस टेलर का छक्का, देखें वीडियो

हार के बावजूद इस बात से खुश हैं टिम साउदी

हार के बावजूद इस बात से खुश हैं टिम साउदी

मैच में हार के बाद केन विलियमसन की अनुपस्थिति में कप्तानी का कार्यभार संभाल रहे कार्यकारी कप्तान टिम साउदी का मानना है कि भले ही उनकी टीम को सीरीज में 5-0 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन उनकी टीम ने भारतीय टीम की कड़ी टक्कर दी और उन्हें इस बात की खुशी है।

मैच के बाद टिम साउदी ने कहा,' भारत के खिलाफ 0-5 से सीरीज गंवाने का गम उनकी टीम को है लेकिन इस बात की खुशी है कि सभी मैचों में उनकी टीम ने भारत को टक्कर दिया। भले ही हमारी टीम यह सीरीज हार गई हो लेकिन दोनों टीमों के बीच का अंतर बहुत अधिक नहीं था।'

इस वजह से कीवी टीम का हुआ सूपड़ा साफ

इस वजह से कीवी टीम का हुआ सूपड़ा साफ

टिम साउदी ने कहा कि हम आज एक बार फिर दुर्भाग्य से बेहद करीबी मैच में हार गये, अगर हम भारत जैसी टीम को अगर मौका देंगे तो हमारी हार पक्की ही है।

मैच के बाद साउदी ने कहा, 'एक और करीबी मैच। दुर्भाग्य से इस बार भी हम जीत नहीं सके। अगर आप भारतीय टीम को छोटा सा भी मौका देंगे तो वह उसे दोनों हाथों से लपक लेगी। मैं नहीं समझता कि दोनों टीमों के बीच बहुत बड़ा अंतर था। स्कोरलाइन कम से कम यह नहीं बताता। हमें बस कुछ चीजें सुधारने की जरूरत थी।'

वनडे सीरीज में करेंगे वापसी

वनडे सीरीज में करेंगे वापसी

अब भारत को कीवी टीम के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और साउदी इसे लेकर उत्साहित हैं। साउदी ने कहा, 'वनडे बिल्कुल नया फारमेट है। नए लोग साथ जुड़ेंगे। यह फॉरमेट ऐसा है, जहां हम अच्छा कर सकते हैं।'

Story first published: Monday, February 3, 2020, 12:47 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+