For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टिम पेन ने विराट कोहली को दी 'गाली' तो भड़के सिद्धार्थ माल्या ने कह दी ये बात

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दूसरा टेस्ट हारकर भारत ने टेस्ट सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका गंवा दिया। ये टेस्ट भारतीय बल्लेबाजों के आत्मसमर्पण, नाथन लियोन की शानदार गेदंबाजी और भारतीय कप्तान विराट कोहली के पहली पारी में बनाए जुझारू शतक के कारण याद किया जाएगा। लेकिन, इसके अलावा इस टेस्ट को 'असली' कंगारूओं की वापसी के लिए भी याद रखे जाने की अच्छी खासी संभावनाएं हैं।

पर्थ में असली 'कंगारूओं' की वापसी

पर्थ में असली 'कंगारूओं' की वापसी

जी हां, पर्थ में दोनों ओर से छींटाकशी जमकर हुई। इसमें विराट कोहली और विपक्षी कप्तान टिम पेन के बीच की गर्मागर्म बहस सुर्खियों का विषय बन गई। विराट कोहली ने जहां फील्डिंग करते हुए पेन को कहा कि अगर तुमने कोई गड़बड़ की तो सीरीज 2-0 हो जाएगी। इसका तुरंत पलटकर जवाब देते हुए पेन ने कहा था कि इसके लिए पहले तुमको बल्लेबाजी करनी होगी। फिर भारत की बल्लेबाजी के बीच में टिम पेन ने शुरूआत की।

स्लेजिंग पर खेमों में बंटे लोग

स्लेजिंग पर खेमों में बंटे लोग

उन्होंने मुरली विजय को बल्लेबाजी करने के दौरान कहा कि मै जानता हूं कोहली तुम्हारा कप्तान है, लेकिन एक व्यक्ति के तौर पर तुम उसको पसंद नहीं कर सकते। यह बात काफी लोगों को नापसंद आई। लेकिन अधिकतर कंगारू लोगों ने इस बात को विवाद से ज्यादा मजाक के तौर पर लिया था। वहीं, जब भारत के कप्तान विराट कोहली ने टिप्पणियां की थी तो उनको तुरंत नापसंद करने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आने लगी। उसमें ऐलन बोर्डर और माइकल हसी जैसे नाम प्रमुख हैं।

'टिम से बेहतर मेरा कुत्ता!!'

ऐसे में कोहली को एक अच्छा इंसान ना मानने की बात सिद्धार्थ माल्या को नागवार गुजरी है। ये वही शराब व्यापारी विजय माल्या के बेटे हैं जो गबन जैसे मामलों में भारत से बाहर चल रहे हैं। माल्या ने टिम पेन के स्लेजिंग करने के वीडियो पर तंज कसते हुए कहा है कि ये स्लेजिंग के इतिहास की सबसे खराब बातचीत हो सकती है। मेरा कुत्ता भी इससे बेहतर हो सकता था। बता दें कि आईपीएल में आरसीबी जैसी टीमों के हिस्से रहे सिद्धार्थ माल्या क्रिकेट के अच्छे फैन माने जाते हैं।

Story first published: Wednesday, December 19, 2018, 19:00 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+