आईपीएल : बैंगलोर ने कोलकाता को 7 विकेट से हराया (लीड-6)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने 17.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए।
बैंगलोर की ओर से रोबिन उथप्पा शानदार 52 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 22 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने भी 52 रनों का योगदान दिया।
बैंगलोर को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। जैक्स कैलिस 8 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इसके बाद श्रीधरन श्रीराम 29 गेंदों में तीन चौके की मदद से 27 रन बनाकर 12वें ओवर में आउट हुए।
राहुल द्रविड़ 35 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन बनाकर 14वें ओवर में आउट हुए। उस समय टीम का कुल योग 102 रन था।
कोलकता के गेंदबाज डिंडा को दो और मैथ्यूज को एक विकेट हासिल हुआ।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। कोलकाता की ओर से ब्रेंडन मैकुलम 45, क्रिस गेल ने 34 और सौरव गांगुली ने 33 रनों का योगदान दिया।
कोलकाता का पहला विकेट क्रिस गेल के रूप में छठे ओवर में गिरा। गेल ने 15 गेंदों की तूफानी पारी में छह चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। उस समय टीम का कुल योग 52 रन था।
कोलकाता का दूसरा विकेट 12वें ओवर में कप्तान सौरव गांगुली का गिरा। उस समय टीम का कुल योग 103 था। गांगुली ने 32 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए।
अब तक कोलकाता को ठोस शुरुआत मिल चुकी थी लेकिन इसके बाद ब्रेंडन मैकुलम को छोड़ कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। मैकुलम ने 36 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाए। वृद्धिमान साहा ने 13 और चेतेश्वर पुजारा ने 16 रनों का योगदान दिया।
बैंगलोर की ओर से विनय कुमार ने तीन और जैक्स कैलिस ने दो विकेट हासिल किए। अनिल कुंबले और डेल स्टेन को एक-एक विकेट मिला।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक 11 मैच खेले हैं जिसमें छह में उसे जीत मिली है और पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
कोलकता नाइट राइडर्स ने भी 11 मैच खेले हैं जिसमें पांच में उसे जीत मिली है और छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications