इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, नहीं हुए PSL के सेमीफाइनल मुकाबले
नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) के सेमीफाइनल मुकाबले आज यानी कि 17 मार्च को होने थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते मैच स्थगित कर दिए गए हैं। बड़ी बात यह है कि पाक क्रिकेटर ने यह फैसला मैच शुरू होने के एक घंटे पहले लिया। पहला सेमीफाइनल मुल्तान सुल्तान और पेशावर जाल्मी के बीच होना था जबकि दूसरा सेमीफाइनल कराची किंग्स और लाहाैर कलंदर्स के बीच होना था। खबर है कि इंग्लैंड के धाकड़ ओपनर एलेक्स हेल्स में कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखे जिसके बाद पाक बोर्ड ने मैच स्थगित करने का फैसला लिया।
पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की ओर से खेल रहे थे। हेल्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के पांचवें सीजन में कुल 5 पारियों में 59.75 की औसत से 239 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 156.20 रहा। हेल्स में कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखने की बात का खुलासा कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने किया। रमीज राजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह कर रहे हैं, 'हेल्स को शायद कोरोना वायरस हो गया है, उनके अंदर ऐसे लक्षण देखे गए हैं। इसीलिए पाकिस्तान सुपर लीग को स्थगित किया गया। अब पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़े हर शख्स का टेस्ट किया जाएगा।'
अब एलेक्स हेल्स के अंदर कोरोना वायरस जैसे लक्षण देखे गए हैं तो ऐसे में पाकिस्तान के कई बड़े खिलाड़ी खतरे में पड़ गए हैं। हेल्स पीएसएल टीम कराची किंग्स का हिस्सा थे जिसमें बाबर आजम, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर जैसे स्टार खिलाड़ी थे। इस टीम में क्रिस जॉर्डन, चैडविक वॉल्टन और डेलपोर्ट भी हैं। टूर्नामेंट के दौरान हेल्स इन सभी खिलाड़ियों के साथ ज्यादा संपर्क में थे जो कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए बहुत बुरी खबर है। कोरोना वायरस के खतरे की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल-5 के प्लेऑफ मैच स्थगित कर दिए हैं। अब अगर कोई खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आता है तो इस लीग को भी तुरंत रद्द करना पड़ेगा।
Karachi Kings Alex Hales suspecting Coronavirus and his tests are underway. All broadcasters and commentators are having COVID-19 tests.#Pakistan #Cricket #PCB @TheRealPCB #PSL @thePSLt20 #RamizRaja #Coronavirus #COVID19 #AlexHales #KarachiKings #PSL5 #PSL2020 #HBLPSL2020 pic.twitter.com/rg2asDA2B9
— News99 (@News99P) March 17, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
