आईपीएल 7: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स को 7 विकेट से हराया

हैदराबाद| लेंडिल सिमंस (68) और अंबाती रायडू (68) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण के तहत सोमवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स से मिले 158 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। सिमंस और रायडू ने दो रन के कुल योग पर शुरूआत में ही गिरे पहले विकेट का मुंबई इंडियंस को कोई नुकसान नहीं होने दिया।

दोनों बल्लेबाजों ने बेहद सधे हुए अंदाज में दूसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत के काफी नजदीक पहुंचा दिया। सीएम गौतम (1) का पहला विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने ही 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सिमंस को क्लीन बोल्ड कर सनराइजर्स को दूसरा झटका दिया। इस बीच सिमंस ने 50 गेंदों का सामना कर पांच चौके और चार छक्के लगाए। अगले ही ओवर में मोएसिस हेनरिक्स ने रायडू का विकेट चटकाकर मैच को थोड़ा रोमांचक जरूर बनाया, पर कीरन पोलार्ड (नाबाद 14) और कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 6) के रहते मुंबई इंडियंस को जीत के लिए जरूरी रन जुटाने में कोई परेशानी नहीं हुई।

रायडू ने 46 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। रायजू को हेनरिक्स ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया। भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 5.25 की इकॉनमी से 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इससे पहले, सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एरॉन फिंच (68) और डेविड वार्नर (नाबाद 55) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया।

सनराइजर्स पर कभी भी विकेटों का संकट नहीं रहा, पर रन गति बढ़ाने में वे असमर्थ रहे। हरभजन सिंह, कीरन पोलार्ड और नमन ओझा ने बीच-बीच में कुछ एक ओवर कसी हुई गेंदबाजी कर हमेशा रन गति पर अंकुश लगाए रखा। लसिथ मलिंगा ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन (11) को क्लीन बोल्ड कर मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। लोकेश राहुल (10) बड़ी पारी तो नहीं खेल सके पर उन्होंने फिंच के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी जरूर निभाई। लोकेश 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 70 के कुल योग पर रन आउट हुए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए वार्नर ने फिंच के साथ सधे अंदाज में सनराइजर्स की पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। फिंच और वार्नर ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 63 रन जोड़े। 9 ओवरों तक चली यह साझेदारी 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मलिंगा ने तोड़ी। फिंच की ऊंची शॉट को लांग ऑफ पर कीरन पोलार्ड ने लपक लिया। फिंच ने इस बीच 62 गेंदों की अपनी संयमभरी पारी में सात चौके और दो छक्का लगाया। वार्नर ने हालांकि बल्ले का मुंह खोलते हुए मलिंगा की अगली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया।

पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए नमन ओझा (नाबाद 7) ने भी आते ही छक्का जड़ा। वार्नर ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सनराइजर्स ने आखिरी ओवर दो ओवरों में 33 रन बटोरे। वार्नर ने आईपीएल-7 का चौथा अर्धशतक लगाया। वार्नर ने इस बीच 31 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए। मुंबई इंडियंस के लिए मलिंगा को ही दो विकेट मिले।

Story first published: Tuesday, May 13, 2014, 0:23 [IST]
Other articles published on May 13, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+