For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDVs NZ : कौन जीतेगा सीरीज, इस दिग्गज ने पहले ही कर दी 'भविष्यवाणी'

नई दिल्ली। कंगारूओं के घर में उनका मानमर्दन करने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। यहां भी भारत के पास हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी नहीं होंगे लेकिन भारत जीत का प्रबल दावेदार है। हालांकि अपने घर में कीवी टीम बहुत मजबूत है और ऑस्ट्रलिया की अपेक्षा कहीं ज्यादा संतुलित है। उसके पास रॉस टेलर और केन विलियम्सन जैसे दिग्गज हैं तो गेंदबाजी में भी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। यह पांच मैचों की सीरीज है। पहला मैच नेपियर में 23 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही एक दिग्गज ने सीरीज के भी परिणाम की घोषणा कर दी है।

'सीरीज का नतीजा 3-2 होगा'

'सीरीज का नतीजा 3-2 होगा'

यह क्रिकेट दिग्गज और कोई नहीं बल्कि अपने जमाने के बढ़िया कीवी गेंदबाज और अब क्रिकेट एक्पर्ट व कमेंटेटर साइमन डूल हैं। डूल का मानना है कि सीरीज का नतीजा इस बात पर तय करेगा कि कौन सी टीम स्पिनरों को अच्छा खेलती है। अपनी राय के बाद डूल ने यह भी बताया की सीरीज नजदीकी रहेगी और विजेता के पक्ष में 3-2 से नतीजा आएगा। लेकिन उन्होंने विजेता का नाम बताने से इंकार कर दिया। डूल ने कहा, 'मैं इस मुकाबले को इस तरह से देखता हूं कि कैसे दोनों टीमों के फिरकी गेंदबाज प्रदर्शन करते हैं और कैसे टॉप ऑर्डर व मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज खेलते हैं।'

ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग जारी, विराट कोहली और भारतीय टीम टॉप पर बरकरार

न्यूजीलैंड की धरती पर भारत का रिकॉर्ड खराब-

न्यूजीलैंड की धरती पर भारत का रिकॉर्ड खराब-

इसके ही इस 49 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि मैं मानकर चल रहा हूं कि सीरीज का नतीजा 3-2 से निकल जाएगा लेकिन मैं आपको विजेता का नाम नहीं बताने जा रहा हूं। भारत की टीम वर्तमान में आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर दो पर है और फार्म में है। उसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। भारत का टॉप आर्डर इस समय अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और महेंद्र सिंह धोनी का फार्म में लौटना बोनस की तरह है। हालांकि आंकड़े भारत के पक्ष में नहीं हैं। भारत ने कीवियों की धरती पर अब तक 35 वनडे मैच खेले हैं और उनमें से उसको केवल 10 में ही जीत मिली है।

फिलहाल जबरदस्त फार्म में है भारत

फिलहाल जबरदस्त फार्म में है भारत

भारत को धोनी की कप्तानी में आखिरी बार न्यूजीलैंड में तब सीरीज जीत मिली थी जब उसने 2009-10 के टूर में 3-1 से जीत हासिल की थी। जबकि भारत का पिछला दौरा निराशाजनक रहा था। भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से हार पाई थी जबकि एक मैच टाई रहा था। हालांकि इस बार की टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में बुलंद हौसले वाली है और कोई आश्चर्य नहीं होगा कि सीरीज का नतीजा भारत के पक्ष में आए।

Story first published: Tuesday, January 22, 2019, 10:05 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+