'वर्क फ्रॉम होम' करते हुए गांगुली ने कहा- यह नया चलन और नई दुनिया है
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण के कारण सभी काम ठप पड़े हुए हैं। हालांकि, जो आॅनलाइन काम हैं वो घरों से चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली भी 'वर्क फ्रॉम होम' कर रहे हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो 'वर्क फ्रॉम होम' करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ गांगुली ने कैप्शन में लिखा है कि यह नया चलन और नई दुनिया है। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते दुनिया के तमाम स्पोर्ट्स इवेंट्स रद्द या स्थगित हो चुके हैं। दुनिया के ज्यादातर देश इस महामारी से जूझ रहे हैं और लगभग हर देश में लॉकडाउन है।
इस दौरान लोग 'वर्क फ्रॉम होम' करने के लिए मजबूर हैं। बीसीसीआई हेडक्वॉर्टर मुंबई में है और मार्च में वहां भी सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कह दिया गया था। मार्च के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला गया है। बीसीसीआई के साथ बाकी क्रिकेट बोर्ड भी कोविड-19 संकट के बीच क्रिकेट की वापसी की रणनीति में लगे हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन भी कोविड-19 के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसके आयोजन पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 2020 टी20 वर्ल्ड कप को 2022 तक के लिए स्थगित किया जा सकता है। बीसीसीआई अभी तक आईपीएल के 13वें सीजन को लेकर कोई फैसला नहीं ले सका है। अगर 2021 वर्ल्ड कप स्थगित होता है, तो ऐसे में अक्टूबर-नवंबर में उस विंडो में आईपीएल कराया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

