For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साइमन टाॅफेल ने बताया सबसे 'स्मार्ट क्रिकेट माइंड' रखने वाले खिलाड़ी का नाम

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां आप एक तेज दिमाग के साथ मुश्किल मैच को भी आसान बनाने में सफल होते हैं। आईसीसी के इलीट पैनल के अंपायर साइमन टॉफेल ने हाल ही में सबसे स्मार्ट क्रिकेट माइंड रखने वाले खिलाड़ी का नाम बताया। उन्होंने किसी और का नहीं, बल्कि भारत के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया।

धोनी का धैर्य कमाल का है

धोनी का धैर्य कमाल का है

साइमन टाॅफेल ने कहा, ''धोनी क्रिकेट की दुनिया में सबसे स्मार्ट क्रिकेट माइंड रखने वाले खिलाड़ी हैं। मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा कि वह भारतीय है, क्योंकि मैंने उन्हें ऐसा ही पाया है।'' उन्होंने 'क्रिकेट ऐज' से बातचीत में कहा, ''वह अविश्वसनीय रूप से रणनीति बनाने वाले चिंतक हैं और उनके पास ग्रेट क्रिकेट ब्रेन है। उनका टेंपरामेंट और धैर्य कमाल का है।''

सुनाया पुराना किस्सा

सुनाया पुराना किस्सा

टॉफेल ने केपटाउन में एक टेस्ट मैच का जिक्र किया, जब धोनी पर स्लो ओवर रेट के चलते फाइन लगाया गया था। उन्होंने कहा, ''केपटाउन में श्रीसंत एक ओवर फेंकने में 7-8 मिनट लगा रहा था, इसलिए हमें धोनी पर स्लो ओवर रेट के फाइन लगाना पड़ा। इसके बाद अंपायर्स और धोनी ड्रेसिंग रूम में बैठे थे, हम उनसे ओवर रेट के बारे में बात कर रहे थे। हमने धोनी से कहा कि यदि वह डरबन में भी यही गलती दोहराएंगे तो उन पर एक मैच का बैन लग सकता है। इस पर धोनी ने कहा था कि ठीक है मुझे छुट्टी की जरूरत है। मैं मैच खत्म करके जाना चाहूंगा। लेकिन श्रीसंत उस मैच में नहीं खेल रहे, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।''

इसलिए हैं कैप्टन कूल

इसलिए हैं कैप्टन कूल

बता दें कि धोनी को 'कैप्टन कूल' भी कहा जाता है। वह एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने तीन आईसीसी के टूर्नामेंट जीते हैं- 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी। धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार ट्रॉफी जितवाई है।

Story first published: Thursday, July 30, 2020, 13:58 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+