सफल होगा ऑस्‍ट्रेलिया टूर: सहवाग
ऑस्ट्रेलिया, 15 सितम्बर: नई दिल्ली में विस्फोट के बाद कंगारुओं के दौरे पर संकट के बादलों पर भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने कहा है कि दिल्ली शहर पाकिस्तान की तरह नहीं है, जहां क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सुरक्षा का अभाव महसूस करे।
सहवाग ने कहा है कि अगर पूरी तरह सुरक्षित स्थान की बात करें तो विश्व में कोई भी जगह पूरी तरह सुरक्षित नहीं रह गई है, चाहे वो अमेरिका ही क्यों न हो।
दिल्ली के बाशिंदे वीरेंद्र सहवाग ने विश्वास जताया है कि ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का आयोजन सफल रहेगा। सहवाग ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा भेजी जाने वाली टीम सुरक्षा कारणों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होकर लौटेगी और उसके बाद टेस्ट सीरीज का आयोजन भी पूरी तरह सफल रहेगा।
गौरतलब है कि गत शनिवार को दिल्ली में तीन इलाकों में पांच सिलसिलेवार धमाकों के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे को लेकर चिंतित हो गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने एक दल को भेजने का निर्णय लिया, जो भारत में अपने खिलाडि़यों की सुरक्षा को लेकर किये जाने वाले इंतजामों की समीक्षा करेगा।
उधर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पूरी उम्मीद है कि अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज सफल होगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications