आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स की अच्छी शुरुआत (लीड-4)
अहमदाबाद, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के तहत रविवार को मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के 178 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 50 बना लिए।
बल्लेबाज मुरली विजय 29 और सुरेश रैना दो रन बनाकर खेल रहे थे। मैथ्यू हेडेन 14 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। यूसुफ पठान ने अपने ही गेंद हेडेन का कैच लपका।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 178 रन बनाने का लक्ष्य रखा। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 177 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से नमन ओझा ने 49 गेंद पर शानदार 80 रन बनाए जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। माइकल लंब 30 रन बनाकर आउट हुए। लंब ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए।
फैज फैजल 17, यूसुफ पठान आठ, एडम वोग्स 20, अभिषेक झुनझुनवाला 11, पारस डोगरा पांच और शेनवार्न शून्य रन बनाकर आउट हुए।
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक छह मैच खेले हैं, जिसमें से उसे तीन में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने भी छह मैच खेले हैं जिसमें उसे चार में हार का सामना करना पड़ा है और दो में उसे जीत हासिल हुई है। अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स सातवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications