Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पृथ्वी शॉ के साथ फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुए ऋषभ पंत, धोनी फैंस ने जमकर निकाली भड़ास

नई दिल्ली। ऋषभ पंत को भारतीय टीम में महेन्द्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज की जगह शामिल किया गया है। उनको बहुत बड़ी जगह भरनी है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। इस पूरी सीरीज में पंत का बल्ला ना केवल खामोश रहा, बल्कि पहले टी20 में गैर जिम्मेदाराना शॉट लगाकर वो टीम को मझधार में छोड़कर चले गए। बाद में टीम की हार का ये भी एक बड़ा कारण बना।

ऐसे में पंत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का तब शिकार बन गए, जब उन्होंने वहां एक तस्वीर अपलोड की। यह तस्वीर उन्होंने पृथ्वी शॉ के साथ शेयर की है। पंत इस तस्वीर में खुद को बड़ा 'कूल' बता रहे थे। हालांकि कुछ ही देर में इस कूल तस्वीर ने फैंस को गर्म कर दिया। इस तस्वीर के ऊपर लोगों ने जमकर पंत पर अपना गुस्सा निकाला।

एक फैन ने ट्वीट करते हुए कहा- थोड़ा गेम पर भी ध्यान दो, तुम्हारी वजह से ही हम पहला मैच हारे।

वहीं, एक अन्य फैन ने पंत की चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों ही बहुत कूल है। खासतौर पर पंत के शॉट जिसमें वो अपना विकेट तब फेंकते हैं, जब भारत जीत सकता था।

एक फैन ने तो पंत को फोटो सेशन की जगह मैच फिनिश पर ध्यान देने को कहा।

एक फैन तो पंत को शॉट के साथ साथ फिटनेस सुधारने की बात भी कर डाली- पहले अपनी कीपिंग और फिटनेस सुधार लो भी,और सही समय पर सही शॉट मारना सीख लो ये तो बाद में ही होता रहेगा।

जबकी एक फैन ने तो पृथ्वी शॉ को खिलाने की पैरवी करते हुए कहा- पृथ्वी होता तो मैच पहले ही खत्म कर देता।

एक अन्य फैन ने धोनी के बाहर बैठाने का कारण पंत को बताते हुए उनको जमकर लताड़ा।

Story first published: Monday, November 26, 2018, 15:33 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+