6 साल की फैन का सचिन को खत, जवाब ऐसा दिया कि खुद हो गए ट्रोल

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर भले ही आज 10 नंबर की जर्सी पहने क्रिकेट के मैदान पर नजर ना आते हों लेकिन क्रिकेट के इस नायाब सितारे के चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है।

साठ साल के बुजुर्ग इंसान हो या फिर 6 साल का मासूम बच्चा सचिन के फैंस लिस्ट में सब शामिल हैं और ये बात उस वक्त पूरी सत्यापित तब हो गई जिस वक्त सचिन को एक 6 साल की बच्ची ने खत लिखा।

खुद ट्विटर पर बताया

जिसके बारे में सचिन ने खुद ट्विटर पर बताया है। सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी 6 साल की नन्ही फैन तारा का एक प्यार भरा लेटर शेयर किया है। लेटर में तारा ने सचिन की बायोपिक फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' के बारे में लिखा है।

क्या मैं आ सकती हूं?

क्या मैं आ सकती हूं?

तारा ने लिखा है कि सचिन अंकल आपकी फिल्म देखकर मैं काफी खुश हुई, मेरा नाम तारा (सारा दीदी की तरह) लेकिन मैं 6 साल की हूं। मैंने हाल ही में आपकी फिल्म देखी और मुझे यह बहुत अच्छी लगी। जब मैंने आपकी बचपन की शरारतें देखीं तो बहुत हंसी, जब आपके आखिरी मैच से जुड़े लम्हों को देखा तो मैं रोने लगी। सचिन अंकल मैं आपसे, सारा दीदी, अर्जुन भैया और अंजली आंटी से मिलने के लिए आना चाहती हूं। क्या मैं आ सकती हूं?.

काफी खिंचाई

सचिन ने तारा को टि्वट के जरिए जवाब दिया और बायोपिक देखने के लिए तारा का शुक्रिया किया, जिसके बाद सचिन के प्रशंसकों ने उनकी तारीफ की लेकिन कुछ लोगों ने सचिन को तारा के मिलने वाले सवाल का जवाब ना देने पर काफी खिंचाई भी कर दी।

सचिनः ए बिलियन ड्रीम्स

मालूम हो कि सचिन की बायोपिक सचिनः ए बिलियन ड्रीम्स इस साल 26 मई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सचिन ने खुद ऐक्टिंग की है।सचिन की इस बायोपिक को फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म ने 72 करोड़ का बिजनेस किया था।

22 साल के करियर में बेदाग क्रिकेट खेली

22 साल के करियर में बेदाग क्रिकेट खेली

16 साल की नाजुक उम्र से हिंदुस्तान के लिए क्रिकेट खेलेने वाले शतकवीर सचिन ने अपने 22 साल के करियर में बेदाग क्रिकेट खेली है और इस दौरान उन्होंने कई ऐसे पल दिए हैं जिस पर भारत केवल मुस्कुराया है और उसका सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। इन्हीं पलों को फिल्म में दिखाया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

Story first published: Sunday, September 10, 2017, 7:48 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+