For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारटीम टीम का सपना टूटा तो युवराज सिंह ने लिए कोहली के मजे, शेयर किया मीम

नई दिल्ली। युवराज सिंह का भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान है। साल 2007 में जब पहला आईसीसी टी20 विश्व कप खेला गया था तो उन्होंने टीम को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराह रहा। सुपर 12 में भारत को पाकिस्तान व न्यूजीलैंड से हार मिली जिसने टीम का खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। वहीं सिक्सर किंग युवराज ने एक मीम शेयर करते कोहली के मजे लिए।

दरअसल, युवराज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से जुड़ा एक मीम था। मीम में अनुष्का के रिएक्शन से दिखाया गया कि वो कोहली की तरफ देख रहे हैं और कह रहे हैं कि वह दूसरी लड़कियों के बारे में सोच रहा होगा। वहीं कोहली को यह सोचते हुए दर्शाया गया कि युवराज अगर आज होता मिडिल ऑर्डर मजबूत होता। युवराज ने इसे शेयर कर दर्शाया कि अगर वो आज टीम में होते तो शायद नतीजा कुछ और होता।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के प्रदर्शन पर सामने आया दानिश कनेरिया का बयान

कैंसर होने के बावजूद टीम को बनाया था चैंपियन
युवराज ने भारत को आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 का खिताब दिलाने के लिए अहम रोल निभाया था। टूर्नामेंट के दाैरान उन्हें कैंसर होने की खबर मिली, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने खेलने का फैसला लिया। उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी जीता था। उनका प्रभाव ऐसा था कि प्रशंसक अभी भी उन्हें याद करते हैं। युवराज ने 2007 टी20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्राॅड को लगातार 6 छक्के भी जमाए थे। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज थे। उनके बाग 2021 में किरोन पोलार्ड ने यह कारनामा दोहराया।

मिडिल ऑर्डर में आते थे नजर
बता दें कि युवराज ने मिडिल ऑर्डर में खेलकर भारतीय टीम को कई जीत दिलाई हैं। पोलार्ड जून 2017 में विंडीज दाैरे पर खेलते नजर आए थे, लेकिन इसके बाद उनकी कभी वापसी नहीं हो सकी। युवराज के हटने के बाद भारत अभी भी मिडिल ऑर्डर को मजबूत नहीं कर पाया है। कोई भी ऐसा बल्लेबाज खुद को साबित नहीं कर सका कि वो लंबे समय तक मिडिल ऑर्डर पर कब्जा कर सके। लगातार प्लेइंग इलेवन में बदलाब होना मिडिल ऑर्डर की कमजोरी को दर्शाता है।

Story first published: Saturday, November 13, 2021, 16:44 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+