Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: काइल जैमिसन ने किया कोहली को आउट करने के प्लान का खुलासा

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले दिन विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे मजबूत बल्लेबाजों को आउट करना हर किसी का सपना होता है जो कीवी तेज गेंदबाज काइल जैमिसन के लिए पूरा हो गया है।

न्यूजीलैंड की 3-0 से एकदिवसीय जीत के दौरान प्रभाव डालने वाले जैमीसन ने अपने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन में 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए और 5 विकेट पर 122 रन पर भारत को संघर्ष के लिए छोड़ दिया।

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा-

"पिछले कुछ हफ्ते बहुत शानदार रहे हैं। टीम के दृष्टिकोण से हम काफी अच्छी स्थिति में हैं। वह एक बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और उनके लाइन-अप में अहम हैं। उन्हें जल्दी से आउट कर पाना हमारे लिए काफी फायदे का सौदा रहा।"

इसी बीच उन्होंने कोहली को आउट करने की योजना के बारे में बात करते हुए कहा-

"उन्होंने दुनिया भर में रन बनाए। पिच की सहायता से हम यह कर कोहली को वहां खेलने पर मजबूर कर सके और वह स्टंप लाइन पर बहुत मजबूत हैं। मैं फिर भी शायद थोड़ा चूक गया लेकिन फिर किसी तरह से बल्ले से एज निकलवाना बहुत अच्छा रहा। "

बता दें कि कोहली ने केवल 7 गेंदों पर 2 रन ही बनाए और उनका कैच रॉस टेलर ने लपका। वनडे सीरीज से ही इस गेंदबाज के लिए अतिरिक्त उछाल उसकी रणनीति का अहम हिस्सा रहा है।

उन्होंने बताया कि बल्लेबाजों को फ्रंट फुट पर खिलाना अहम था क्योंकि अगर गेंद सीम या स्विंग करती है तो आपके पास एज निकालने के चांस हैं।

"मैं दुनिया भर के कुछ अन्य लोगों की तरह तेज नहीं हूं, लेकिन फिर भी मेरी शॉर्ट बॉल मेरा हथियार है जिसमें मैं अपनी ऊंचाई का इस्तेमाल करता हूं। वह खुश थे कि कप्तान केन विलियमसन ने उन्हें हवा के छोर से गेंदबाजी करने की अनुमति दी और इससे उन्हें अपनी नर्व को कम करने में मदद मिली।

Story first published: Friday, February 21, 2020, 14:45 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+