Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs Australia: ऑस्‍ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद पांड्या के बारे में कोहली के बोल

नागुपर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से वनडे सीरिज जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या को इस सीरीज की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है। मैच के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कोहली ने बताया, 'टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों को चुनना एक कप्तान के लिए हमेशा सिरदर्द का काम होता है। मुझे खुशी है कि पांड्या ने मेरे फैसले को सही साबित किया। सही मायनों में पांड्या इस सीरीज की सबसे बड़ी उपलब्धि है।' कोहली ने इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की भी सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के लिए तारीफ की।

मैन ऑफ द सीरीज बने पांड्या

मैन ऑफ द सीरीज बने पांड्या

अपने आलराउंडर प्रदर्शन से सीरीज में अलग छाप छोड़ने वाले पांड्या को 'मैन ऑफ द सीरीज' अवार्ड से नवाजा गया। पांड्या का यह मैन ऑफ द सीरीज' अवार्ड था। पांड्या ने इस सीरीज में कुल 222 रन बनाए साथ ही अपनी उम्दा बॉलिंग से 6 विकेट भी झटके। वहीं पांचवे मैच में शतकीय पारी लगाने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड नवाजा गया।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी की भारत की तारीफ

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी की भारत की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी भारत की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया ने मैदान में हमसे अच्छा खेल दिखाया इसलिए वो जीत की हकदार थी। वहीं मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड से नवाजे गए पांड्या ने कहा कि क्रिकेट के खेल में निरंतरता बहुत जरूरी है। अभी उन्हें बहुत कुछ सीखना बाकी है। उम्मीद है कि वो अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें- VIDEO: जसप्रीत बुमराह का ये शानदार कैच देख हैरान रह जाएंगे आप

रोहित शर्मा ने पांड्या को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा ने पांड्या को पीछे छोड़ा

शर्मा ने नागपुर में अपनी 125 रनों की पारी के दौरान पांच छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ते हुए साल 2017 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित के नाम अब 29 छक्के हो गए हैं वहीं हार्दिक के नाम 28 छक्के हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+