डेब्यू मैच में ही विंडीज खिलाड़ी के साथ हुआ हादसा, गेंद लगने के बाद स्ट्रेचर पर गया अस्पताल

नई दिल्लीः इस समय वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम टेस्ट क्रिकेट खेल रही हैं। क्रिकेट की दुनिया में दोनों में से किसी टीम की हालत बहुत अच्छी नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप में ये टीमें लीग स्टेज में ही बाहर हो गई थी। टी20 की बाढ़ के बीच टेस्ट मैच ताजा हवा के झोंके सरीखा है लेकिन इस मुकाबले के दौरान भी ऐसी घटना घटित हो गई जो किसी ने सोची नहीं थी।

जेरेमी सोलोजानो पहले ही मैच में घायल-

जेरेमी सोलोजानो पहले ही मैच में घायल-

गॉल में चल रहे टेस्ट मैच के दौरान पहले ही दिन यानी रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया था। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और वेस्टइंडीज के सामने फील्डिंग करते हुए एक हादसा हो गया।

इस मैच में विंडीज की ओर से डेब्यू करने वाले खिलाड़ी का नाम है- जेरेमी सोलोजानो। जेरेमी शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी उनको चोट लग गई जिसके चलते उनको एंबुलेस में लेकर अस्पताल लेकर जाना पड़ा।

विराट ने शेयर की अपनी 'रॉक' वाइफ अनुष्का के साथ फोटो, फैंस ने कहा- बेस्ट जोड़ी

श्रीलंकाई कप्तान ने मारा था तेज शॉट-

मामला दर्दनाक था क्योंकि बल्लेबाज करुणारत्ने ने एक तेज शॉट मारा जो दिमुथ के हेलमेट के ऊपरी हिस्से पर जाकर लगा। करुणारत्ने श्रीलंका के कप्तान हैं और तब गेंदबाजी रोस्टन चेज कर रहे थे। दिमुथ ने इस छोटी गेंद पर तगड़ा पुल लगाया और पास में खड़े सोलोजानो के हेलमेट पर जाकर लगी। यह एक तेज प्रहार था और इसके बाद सोलोजानो तुरंत अपना हेलमेट उतारकर जमीन पर गिर जाते हैं। दरअसल शॉट बहुत पॉवरफुल था और गेंद हेलमेट पर हिट होते ही उसका एक हिस्सा भी निकल गया था।

हॉस्पिटल में चोट का पता लगाने के लिए होगा स्कैन-

मामले को देखकर विंडीज टीम के फिजियो मैदान पर उतरने हैं और जमीन पर फैले हुए सोलोजानो को देखते हैं। संवेदनशील मामले पर पूरी विंडीज टीम के अलावा श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भी चोटिल फील्डर को घेरा हुआ था। साथ ही विंडीज कोच फिल सिमंस भी आ गए थे। सोलोजाने के सिर को तौलिये से दबाया जा रहा था। इस दौरान सोलोजाने इलाज के बाद भी नीचे गिर पड़े। बाद में उनको मैदान से बाहर ले जाने के लिए एक स्ट्रेचर पर लादा गया।

विंडीज क्रिकेट ने भी डेब्यूटेंट खिलाड़ी की चोट पर अपडेट दी है। उन्होंने जेरेमी को लेकर अपडेट दिया है कि खिलाड़ी को हेलमेट पहनकर फील्डिंग करने के दौरान चोट लग गई। उन्होंने चोट का पता लगाने के लिए स्कैन करने के लिए हॉस्पिटल लेकर जाया जा रहा है। उनकी तेज रिकवरी के लिए दुआ की जा रही है।

Story first published: Sunday, November 21, 2021, 15:44 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+