For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बैन के बाद देश छोड़ने की तैयारी कर रहे श्रीलंकाई खिलाड़ी, जानें कितने करोड़ में खेलेंगे USA के लिये क्रिकेट

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और उसके खिलाड़ियों के बीच खींच तान की खबरें पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बीच बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी विवाद सामने आया जिसके बाद चलते बाद में श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को इस साल सिर्फ टूर कॉन्ट्रैक्ट पर ही रखने का फैसला किया और किसी भी खिलाड़ी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देने से इंकार कर दिया है। वहीं पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच यह तकरार उस वक्त और भी तेज हो गई जब इंग्लैंड दौरे पर 3 खिलाड़ी टी20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद बायोबबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन पर डरहम की सड़कों पर घूमते नजर आये।

और पढ़ें: अगर ओलंपिक में क्रिकेट हो गया शामिल तो क्या होगा भारत का रोल, BCCI सचिव जय शाह ने किया खुलासा

श्रीलंकाई खिलाड़ियों के घूमने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बोर्ड ने घटना में शामिल 3 खिलाड़ियों कुशल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणथालिका को बायोबबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिये दौरे से वापस बुला लिया और भारत के खिलाफ घर पर खेली गई सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज से भी बाहर कर दिया। इतना ही नहीं द्विपक्षीय सीरीज के खत्म होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक साल का बैन और भारी जुर्माना लगा दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: नॉटिंघम टेस्ट में दिखा फैन्स का शर्मनाक रूप, भारतीय खिलाड़ियों पर की नस्लीय टिप्पणी

अब देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं दो खिलाड़ी

अब देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं दो खिलाड़ी

हालांकि अब इस घटना पर मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार एसएलसी की ओर से बैन किये गये 3 में से 2 खिलाड़ी देश छोड़कर अमेरिका शिफ्ट होने पर विचार कर रहे है। इन खिलाड़ियों के नाम की पुष्टि नहीं की जा सकी है लेकिन यह खिलाड़ी श्रीलंका को छोड़कर अमेरिका की टीम से अपने क्रिकेट करियर को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से एक खिलाड़ी ने पिछले हफ्ते ही देश छोड़ने का फैसला किया था लेकिन अब एक और खिलाड़ी ने उनका साथ पकड़ लिया है।

संडे मोर्निंग स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार बैन झेल रहे 2 खिलाड़ी अगले 3 सालों के लिये अमेरिका के क्रिकेटिंग एक्शन का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें उन्हें 125,000 डॉलर ( 2,49,32,412.50 श्रीलंकाई रुपये) सालाना की मोटी रकम मिलेगी।

बदला लेने के लिये पूर्व खिलाड़ी से मिल रहा समर्थन

बदला लेने के लिये पूर्व खिलाड़ी से मिल रहा समर्थन

रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि दोनों खिलाड़ियों को श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की ओर से अमेरिका में जाकर खेलने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सूत्र ने दावा किया है कि इन प्लेयर्स को अमेरिका के लिये लगभग 2.5 करोड़ श्रीलंकाई रुपये के सालाना करार पर 3 सालों के लिये करार पर रखा जायेगा। सूत्र की जांच में पता चला है कि एक खतरनाक दुर्घटना के मामले में खिलाड़ी पर झूठ बोलने के आरोप में डिसिप्लिनरी कमिटी की ओर से कुछ समय पहले कार्रवाई की गई थी जिसके बाद वह एसएलसी सीईओ से अपनी सजा का बदला लेने की तैयारी कर रहा है। इतना ही नहीं यह दिग्गज खिलाड़ी उन दो खिलाड़ियों के प्लेयर मैनेजर का अच्छा दोस्त है जो कि देश छोड़ना चाह रहे हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी की क्रिकेट सर्किल में अच्छी खासी पहचान है और वो कोवर्ट गेम्स के लिये काफी मशहूर हैं।

भारत-श्रीलंका के कई खिलाड़ी हो चुके हैं अमेरिका शिफ्ट

भारत-श्रीलंका के कई खिलाड़ी हो चुके हैं अमेरिका शिफ्ट

गौरतलब है कि इस बीच बहुत सारे श्रीलंकाई क्रिकेटर्स जो कि अपने भविष्य को लेकर देश के क्रिकेट बोर्ड पर भरोसा नहीं जता पा रहे हैं वो अपना देश छोड़कर अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे हैं। श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी शेहान जयसूर्या ने कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ देश छोड़ा था और एसएलसी को जानकारी दी थी कि अमेरिका शिफ्ट होने के चलते अब वो श्रीलंका के लिये किसी भी घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच के लिये उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। पूर्व क्रिकेटर दिलहारा फर्नांडो ने भी यही रास्ता अपनाया था।

आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय अंडर 19 टीम के स्टार खिलाड़ी समित पटेल ने भी भारतीय टीम के लिये न खेल पाने के अपने सपने को साकार होता देख अमेरिका का रुख किया है। उनके अलावा तेज गेंदबाज सिद्धार्थ द्विवेदी भी इस साल क्रिकेट खेलने के लिये अमेरिका शिफ्ट हुए हैं।

Story first published: Monday, August 9, 2021, 21:01 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+