धोनी से फिरौती की माँग!
मंगलवार को डाक के ज़रिए उनके रांची के घर के पते पर एक पत्र आया जिसमें उनसे एक लाख रुपये की माँग की गई है. धोनी के परिवार वालों ने इस पत्र को पुलिस के हवाले कर दिया है. पत्र भेजने वाले का नाम तसलीम बताया गया है.
बीबीसी संवावददाता सलमान रावी के अनुसार तसलीम नाम का एक व्यक्ति पहले अपराध की दुनिया से जुड़ा रहा है लेकिन इन दिनों उसकी गतिविधियों के बारे में पुलिस को कोई ख़बर नहीं है.
राँची के सिटी पुलिस प्रमुख रिचार्ड लखाड़ा का कहना है कि वो मामले की जाँच कर रहे हैं. उनका कहना है, "रांची की पुलिस इस पत्र की सत्यता और इससे जुड़े तमाम पहलुओं की जाँच कर रही है."
'शरारत भी हो सकती है'
रांची की पुलिस इस पत्र की सत्यता और इससे जुड़े तमाम पहलुओं की जाँच कर रही है. जिन परिस्थिति में ये पत्र मिला है और जिस व्यक्ति के नास से ये पत्र आया है, उसे देखते हुए शरारत से भी इनकार नहीं किया जा सकता
| |
लखाड़ा के अनुसार "जिन परिस्थिति में ये पत्र मिला है और जिस व्यक्ति के नास से ये पत्र आया है, उसे देखते हुए शरारत से भी इनकार नहीं किया जा सकता है."
पत्र में फिरौती की रक़म को राँची के मुहल्ले डोरांडा में एक फ़र्निचर की दुकान पर देने की बात कही गई है, और इसलिए पुलिस को शक़ है कि कोई फ़र्निचर दुकानदार को फंसाने के लिए भी ऐसा पत्र धोनी के घर भेज सकता है.
बहरहाल इस पुरे घटनाक्रम के बाद पुलिस धोनी की सुरक्षा के सिलसिले में चाक-चौबंद हो गई है और कहा जा रहा है कि जब धोनी प्रदेश में आएंगे तो उन्हें 'ज़ेड श्रेणी' की सुरक्षी मुहैया करा दी जाएगी.
सरकार पहले ही धोनी को 'ज़ेड श्रेणी' सुरक्षा देने का फ़ैसला कर चुकी है लेकिन उनको ये सुरक्षा अबतक नहीं दी जा सकी है.
राज्य के मुख्यंत्री शिबू सोरेन ने भी ने धोनी की बेहतर सुरक्षा के लिए पुलिस को आदेश दिए हैं.
ग़ौरतलब है कि पिछले दोनों धोनी अपनी लचर सुरक्षा व्यवस्था से नाराज़ हो कर सुरक्षाकर्मियों के चकमा देकर अकले ही एयरपोर्ट चले गए थे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
