Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

देखें वीडियो: सांसदों पर चढ़ा क्रिकेट का फीवर, गाया गाना 'जीत के आने वाला धोनी है'

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी और अनुराग ठाकुर ने आईसीसी विश्व कप-2015 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय क्रिकेट टीम को शुक्रवार को एक गाना गाते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। यूट्यूब पर ठाकुर द्वारा डाले गए इस गाने के वीडियो क्लिप में मनोज तिवारी सहित भाजपा की एक अन्य सांसद मीनाक्षी लेखी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले भी नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि ठाकुर हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए सचिव भी चुने गए हैं। उन्होंने इस वीडियो का लिंक सोशल साइट ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, "यह गाना सांसदों की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम को समर्पित है।"

सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा आस्ट्रेलिया

तीन बार के चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर आईसीसी विश्व कप-2015 के सेमीफाइनल मे जगह बना ली है। आस्ट्रेलियाई टीम का सामना अब 26 मार्च को सिडनी में मौजूदा चैम्पियन भारत से होगा। उल्लेखनीय है कि भारत ने गुरुवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बांग्लादेश को 109 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+