Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया की जर्सी पहनकर खूब नाचे रोहित शर्मा के कैरेबियाई फैंस, VIDEO वायरल

नई दिल्ली: रोहित शर्मा को विश्व कप में पांच शतक लगाने के बाद भी टेस्ट क्रिकेट में एंट्री नहीं मिली है। रोहित के स्थान पर मध्यक्रम पर हनुमा विहारी ने जिस तरह से ठोस बल्लेबाजी की उसके चलते रोहित के लिए टीम में जगह बनाना और भी कठिन हो गया है। इन सबके बावजूद इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि रोहित शर्मा भारतीय टीम में विराट कोहली के बाद सबसे बड़े बल्लेबाज के रूप में गिने जाते हैं और उनके चाहने वालों की कमी पूरी दुनिया में कहीं पर भी नहीं है।

रोहित जमैका टेस्ट में ना खेलकर भी चर्चाओं में तब आ गए जब भारत की जीत के बाद वे अपने दो फैंस से मिले। रोहित के ये दो फैन जमैका के ही थे और रोहित ने जब उनको भीढ़ में बैठे देखा तो उन दोनों को अपने पास बुला लिया।

ये दोनों लड़के भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 जर्सी पहने हुए थे जिसके पीछे रोहित शर्मा का नाम लिखा हुआ था। बीसीसीआई ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दिखाया है कि रोहित इन फैंस के साथ बैठे हुए किस तरह से आनंद उठा रहे हैं। इसी बीच एक लड़का कैरेबियाई अंदाज में डांस करके भी दिखाता है। फिर दूसरा लड़का भी डांस में शामिल हो जाता है। रोहित इस दौरान कई मौकों पर खूब खिलखिलाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ये फैंस डीजे ब्रावो के चैंपियन ट्रैक पर डांस कर रहे थे।

अब रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। इस सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर से शुरू होगा। बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने अपराजेय रहते हुए अपना कैरेबियाई दौरा समाप्त कर लिया है। जमैका टेस्ट में वेस्टइंडीज को 257 रनों से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उसका 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। जबकि टी20 और वनडे सीरीज में भी भारत को जीत हासिल हुई थी। इस दौरे पर भारत ने एक भी मैच नहीं हारा। इसी के साथ 30 साल के विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी बन गए हैं।

Story first published: Tuesday, September 3, 2019, 15:54 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+