IPL 8: राजस्थान पर बैंगलोर की बड़ी जीत, 71 रनों से हराया
नयी दिल्ली। आईपीएल 8 के आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी है। बैंगलोर ने शानदार खेल दिखाते हुए राजस्थान को 71 रनों से हरा दिया। बैंगलोर ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन राजस्थान की पूरी टीम एक के बाद एक कर पवैलियन लौटती रही। 17 ओवर में 103 के स्कोर पर राज्सथान के 9 विकेट गिर चुके थे।
181 रनों के लक्ष्य के दवाब में उतरी राजस्थान की टीम शुरुआत ही खराब रही। एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। 19वें ओवर में टीम आल आउट हो गई। राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन सिर्फ 10 रन बनाए, जबकि सैमसन और स्मिथ भी कुछ खास नहीं कर सके।
इसके पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर कुल 180 रन बनाए। टीम की शुरुआत खास अच्छी नहीं रही। बैंलगोर की ओर से डीविलियर्स और मंदीप के शानदार अर्धशतक बनाए। क्रिस गेल ने टीम को तूफानी शुरुआत दी। हालांकि वह ज्यादा देर नहीं टिक सके और 27 रन बनाकर आउट हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
