For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

21 साल और 87 दिन की उम्र में विश्व कप में शतक जड़कर श्रीलंकाई बल्लेबाज ने बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आज विश्व कप के 39 मुकाबले में वेस्टइंडीज का मैच श्रीलंका के साथ हो रहा है। ये दोनों ही टीमें विश्व कप के सेमीफाइनल की रेस से अब बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में अब केवल दोनों टीमों के पास विश्व कप 2019 में विदाई से पहले कुछ सम्मान जुटाने की जद्दोजहद होगी। यह मैच चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवर साइड ग्राउंड पर हो रहा है। हालांकि श्रीलंका अभी अंकगणित के खेल के हिसाब से पूरी तरह सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुआ है लेकिन ऐसा करने के लिए उसको यह मैच बहुत बड़े अंतर से जीतना जरूरी है। इसी बीच श्रीलंका के युवा बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो लंकाई टीम की विदाई आसान करने में सहायता करेगा।

केवल 21 साल और 87 दिन की उम्र वाले फर्नांडो ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 103 गेंदों में 104 रनों की पारी खेलकर अपने देश के लिए इतिहास रच दिया है। वे विश्व कप में शतक जड़ने वाले श्रीलंका के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले लाहिरू थिरिमाने सबसे युवा लंकाई क्रिकेटर थे जिन्होंने विश्व कप में शतक लगाया था। लेकिन अब अविष्का ने उनका यह रिकॉर्ड बहुत बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। थिरिमाने ने पिछले विश्व कप 2015 में शतक लगाया था और तब उनकी उम्र 25 साल और 204 दिन थी।

मजेदार बात यह है कि जब आज के मैच में फर्नांडो ने अपना शतक पूरा किया तो लाहिरू थिरिमाने नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे। उन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की पारी खेली। आपको बता दें कि विश्व कप में सबसे कम उम्र में सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड पॉल स्टिरलिंग के पास है जिन्होंने केवल 20 साल और 196 दिनों की उम्र में यह इतिहास रचा था। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 2011 विश्व कप में यह कारनामा किया था। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग मौजूद हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1996 के विश्व कप में 21 साल और दिन की उम्र में शतक लगाया था।

Story first published: Monday, July 1, 2019, 19:20 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+