For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : छोटे से देश ने तोड़ा अंतरराष्ट्रीय T-20 क्रिकेट का 12 साल पुराना वर्ल्‍ड रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां अनुमान लगाना आसान नहीं रहता कि काैन सी टीम रन बरसाएगी और काैन बल्लेबाज कब चाैकों-छक्कों की बरसात करेगा। अंतराष्ट्रीय टी20 ज्यादातर क्रिकेट में नामी टीमों व खिलाड़ियों का दबदबा रहता है लेकिन रोमानिया टी20 कप में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला जिसने बड़ी टीमों को चिंता में डाल दिया। एक छोटे देश ने टी20 में बने उस वर्ल्‍ड रिकाॅर्ड को तोड़ डाला जो 12 साल पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बनाया था।

दर्ज की सबसे बड़ी जीत

दर्ज की सबसे बड़ी जीत

दरअसल, रोमानिया कप का तीसरा मुकाबला रोमानिया बनाम तुर्की के बीच खेला गया। इस दाैरान यूरोप के एक छोटे से देश रोमानिया ने तुर्की को 173 रन से हराकर अंतरराष्‍ट्रीय टी20 मुकाबलों में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने यह रिकाॅर्ड श्रीलंका को पछाड़ हासिल किया है। टी20 में सबसे बड़ी जीत हासिल करने का वर्ल्‍ड रिकाॅर्ड श्रीलंका के ही नाम था जिन्होंने साल 2007 में पहले टी20 वर्ल्‍ड कप के उद्घाटन मैच में केन्‍या को 172 रन से मात दी थी।

बड़ी जीत हासिल करने वाली टाॅप 5 टीमें-

रोमानिया- 29 अगस्त 2019 को तुर्की को 227 रनों से हराया

श्रीलंका- 14 सितंबर 2007 को केन्या को 172 रनों से हराया

पाकिस्तान- 1 अप्रैल 2018 को विंडीज को 143 रनों से हराया

भारत- 29 जून 2018 को आयरलैंड को 143 रनों से हराया

इंग्लैंड- 8 मार्च 2019 को विंडीज को 137 रनों से हराया

भारतीय बल्लेबाज ने लगाया शतक

भारतीय बल्लेबाज ने लगाया शतक

रोमानिया और तुर्की के बीच इलफोव काउंटी के मोरा वाल्सेई क्रिकेट ग्राउंड पर हुए इस मुकाबले में रोमानिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 226 बना डाले। रोमानिया के लिए सबसे ज्यादा रन भारतीय मूल के बल्लेबाज शिवकुमार पेरियार हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में रोमानिया के लिए पहला शतक बनाया। शिवकुमार ने 40 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चाैके व 6 छक्के शामिल रहे।

विव रिचर्ड्स बोले- कोई भी गेंदबाज मेरे साथ ऐसा नहीं कर पाया लेकिन प्रकृति ने कर दिखाया

महज 53 पर ढेर हुई तुर्की की टीम

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुर्की की शुरूआत बेहद खराब रही। उनकी पूरी टीम 13 ओवर में महज 53 रन बनाकर ढेर हो गई। उनके 5 बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए। वहीं, महज 2 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। रोमानियाई गेंदबाज कोस्मिन जावोई ने एक ओवर में सिर्फ चार रन देकर तीन विकेट झटक ले लिए। वहीं राजेंद्र पीसल ने 3 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट लिए।

Story first published: Saturday, August 31, 2019, 15:06 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+