मिलिए नन्हें सचिन तेंदुलकर से, दिग्गज हुए मुरीद

बैंगलुरू। सचिन तेंदुलकर एक ऐसा नाम जिसने भारत में क्रिकेट की दीवानगी को एक नया मुकाम दिया। लोग सचिन को क्रिकेट का भगवान मानने लग गए। यकीनन सचिन जैसा खिलाड़ी शायद ही दुनिया को दुबारा मिल पाए। लेकिन आज हम आपको बल्ले के एक ऐसे जादूगर से मिलाएंगे जिसे देखकर आप खुद को यह कहने से रोक नहीं पाएंगे कि यह बच्चा हूबहू सचिन की तरह खेलता है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/IFIV0T6lycQ?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

केरल में जन्मे कृष्ण नारायण ने अपनी बल्लेबाजी में बेहतरीन तकनीक और हूबहू सचिन के स्टांस के चलते महज चार साल की उम्र में लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। यूट्यूब पर अपने वीडियों के चलते इस नन्हें जादूगर ने लाखों लोगों को अपना मुरीद बना दिया था। लेकिन इस विडियों की दीवानगी का सिलसिला अभी थमा नहीं है।

सचिन के सारे शॉट है नारायण की किताब में
नारायण के बैटिंग स्टांस को देखकर आपको सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी की जरूर याद आयेगी। साथ ही जिस तरह से पुल शाट, बैकवर्ड ड्राईव, स्ट्रेट ड्राइव, गली शॉट,
ऑफ ड्राइव, कवर शाट को नारायण खेलता है वह काबिल ए तारीफ है। यहीं नहीं नारायण ने महज चार साल की उम्र में सचिन के हर उस शॉट को अपना बना लिया है जिसकी पूरी दुनिया मुरीद है। लाजवाब पैरों का संतुलन नारायण की बल्लेबाजी को अटूट बनाता है।

बड़ी हस्तियां भी मुरीद हुई
नारायण की प्रतिभा को सिर्फ सोशल नेटवर्किंग साइट पर ही नहीं बल्कि दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों ने भी सराहना की है। वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी रिची रिचर्डसन ने भी इस खिलाड़ी से मिलकर कहा कि नारायण भगवान का तोहफा है। उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी थी। यहीं नहीं रिजर्डसन ने नन्हे नारायण की पूरी वेस्टइंडीज की टीम से मुलाकात करायी। डारेन सैमी, सुनील नारायन डैरेन ब्रावो सहित कई खिलाड़ियों ने नारायण की प्रतिभा का लोहा माना।

वर्ष 2004 में जन्में नारायण ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत तेजी से सुर्खियां बटोरी है। महज आठ साल की उम्र में नन्हे नारायण ने क्लब गेम खेलना शुरु कर दिया था। साथ ही महज नौ साल की उम्र में कन्नूर जिले की ओर से अंडर 14 टीम की ओर से भी खेला है।

Story first published: Wednesday, December 3, 2014, 15:29 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+