Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जीवन की नई पारी शुरू करेंगे गांगुली

नई दिल्ली, 23 दिसंबर: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली ने अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट के बाद अब घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। क्रिकेट को सलाम कहने के बाद गांगुली अब जीवन की नई पारी शुरू करने की सोच रहे हैं।

क्रिकेट जगत पर अमिट छाप छोड़ने वाले गांगुली मैदान पर अपने जीवटभरे आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए भले ही अब कभी नहीं दिखेंगे, लेकिन नये क्षेत्र में टीम मैनेजमेंट के अपने गुर को वो जरूर आजमाते नजर आयेंगे।

गांगुली ने बंगाल रणजी टीम की तरफ से खेले गये फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट मैच के बाद गांगुली ने क्रिकेट को अलविदा बोल दिया। 37 वर्षीय गांगुली के लिए यह पल जीवन की एक नई की शुरुआत लेकर आया।

गांगुली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्‍होंने काफी क्रिकेट खेला है और एक खिलाड़ी के तौर पर इसका समापन होने से वो काफी खुश हैं। गांगुली ने कहा कि क्रिकेट के बाद भी तो जिंदगी होती है। अब जिंदगी की नई पारी शुरू करनी है। हालांकि उन्‍होंने क्रिकेट को बहुत ज्‍यादा मिस करने की बात कही।

गांगुली ने फिलहाल अपनी भावी योजनाओं का खुलासा नहीं किया, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वे क्रिकेट स्तंभकार और कमेंटेटर के तौर आगे बढ़ सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा गांगुली तकनीकी समिति के सदस्य पहले ही नियुक्‍त किये जा चुके हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+