गांगुली का कोच बनना इंडिया और टीम दोनों के लिए फायदेमंद: ली
मेलबर्न। इन दिनों चारों ओर चर्चा है कि भारतीय क्रिकेट कोच की ड्राईविंग सीट पर भारत के बेहतरीन कप्तानों में से एक सौरभ गांगुली बैठ सकते हैं, हालांकि बीसीसीआई अभी इस पर काफी विचार कर रहा है लेकिन मीडिया में आ रही खबरों पर अब लोग प्रतिक्रियाएं भी देने लग गये हैं। काफी दिग्गजों ने सौरभ गांगुली के कोच बनने की वकालत की है, जिनमें से एक है आस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी ब्रेट ली ने मेलबर्न में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि गांगुली अगर कोच बनते हैं तो यह टीम इंडिया के बेस्ट होगा, क्योंकि गांगुली एक ग्रेट प्लेयर हैं। उन्हें खेल, टीम इंडिया की काफी अच्छी समझ हैं, उनका अनुभव देश के लिए काम सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि गांगुली को विदेशी पिचों का भी काफी अच्छे से अनुभव है, उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशी धरती पर कई यादगार जीत दर्ज की है, ऐसे में अगर कोच सौरभ बनते हैं तो यह एक अच्छा फैसला होगा।
गौरतलब है कि डंकन फ्लेचर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस समय टीम इंडिया का कोच पद खाली है, उम्मीद जताई जा रही है कि भारत के बांग्लादेश दौरे से पहले बीसीसीआई नये कोच का ऐलान कर देगी। वैस खबर यह भी है कि बीसीसीआई गांगुली को कोच नहीं बल्कि सलाहकार नियुक्त करना चाहती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
