For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्मिथ या कोहली, आरोन फिंच ने बताया काैन है वनडे का सबसे बेहतर बल्लेबाज

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान आरोन फिंच ने विराट कोहली और स्टीव स्मिथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कोहली के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि उनमें क्या खूबी है जो उन्हें महान बनाती है। फिंच ने वनडे क्रिकेट में कोहली को स्मिथ से बेहतर बल्लेबाज माना है। उनका मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज के रुप में अपना करियर समाप्त करेंगे।

फिंच ने सीमित ओवर के क्रिकेट में विराट को स्टीवन स्मिथ से बेहतर बताया। उन्होंने स्पोटर्स तक से कहा, जब विराट अपना करियर समाप्त करेंगे वो उस वक्त वनडे में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होंगे। उनके खिलाफ खेलना हमेशा कठिन रहा है लेकिन साथ ही उन्हें खेलते देखना सुखद है। यह ऐसा है जैसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ खेलना चाहे विराट हो, रोहित शर्मा, केन विलियम्सन या डेविड वार्नर हो।

उन्होंने कहा, सचिन तेंदुलकर ने भले ही विराट से ज्यादा रन और शतक जड़े हैं लेकिन विराट जिस तरह लक्ष्य का पीछा करते हैं और लक्ष्य का पीछा करते वक्त शतक जड़ते हैं वो असाधारण है। टी-20 में विराट स्मिथ से आगे हैं क्योंकि उन्होंने उनसे ज्यादा क्रिकेट खेला है। विराट ने तीनों प्रारुप में 50 से ज्यादा औसत से रन बनाए हैं और 70 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े है। स्मिथ का औसत टेस्ट में विराट से ज्यादा है। स्मिथ ने 73 टेस्ट में 62.74 के औसत से 7227 रन बनाए हैं।

फिंच ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलों पर भी जवाब दिया। फिंच ने कहा, "मुझे यकीन नहीं है, मैं ईमानदारी से यह नहीं जानता कि एमएस धोनी क्या कर रहे हैं, लेकिन वो महान खिलाड़ी हैं, मैं उन्हें देखना बहुत पसंद करता हूं, लेकिन मैं इसका जवाब नहीं दे सकता कि वो संन्यास लेने वाले हैं या नहीं, क्योंकि मैं नहीं जानता।"

Story first published: Thursday, June 4, 2020, 21:38 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+