For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्मिथ-वार्नर और बेनक्रॉफ्ट लौटेंगे वापस, इन तीन खिलाड़ियों को भेजा गया दक्षिण अफ्रीका

नई दिल्ली। बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट को दक्षिण अफ्रीका के वापस ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ेगा। जिसके बाद इन तीनों पर ऑस्ट्रेलिया में सुनवाई होगी। इस मामले में क्रि‍केट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने मंगलवार रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोच डैरेन लेहमन को बॉल टेम्परिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कुल मिलाकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोच को क्लीन चिट दे दी है।

हालांकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल लाने वाले बॉल टैंपरिंग विवाद में अभी अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल इस मामले में शामिल तीनों खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सस्पेंड कर उन्हें स्वदेश लौटने का फरमान सुना दिया है। जेम्स सदरलैंड ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों पर अगले 24 घंटे में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन को टीम की कमान सौंपी गई है।

सदरलैंड ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच डैरेन लेहमन को कोच पद से नहीं हटाया गया है। वह अपना कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने तक कोच बने रहेंगे। सदरलैंड के अनुसार लीमैन को इस साज‍िश की कोई जानकारी नहीं थी। लेहमन को कुछ समय पहले ही विश्व कप 2019 तक के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि सस्पेंड किए गए खिलाड़ियों की जगह मैट रेनशॉ, जो बर्न्स और ग्लेन मैक्सवेल को टीम में शामिल किया गया है। सदरलैंड ने कहा कि गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी, लेकिन जांच प्रक्र‍िया को सही तरीके से पूरा करना जरूरी है। सदरलैंड ने कहा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कि क्रिकेट को लोगों के बीच में सम्मान दिलाने की कोशिश की जाएगी।

Story first published: Wednesday, March 28, 2018, 8:24 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+